अनोखी परंपरा : यहां सिर्फ महिलाएं खेलती हैं होली, वजह जानकर आप रह जायेगे हैरान !

Summary :

NULL

वैसे तो रंगों का त्योहार होली देशभर में अलग अलग ढंग से मनाया जाता है। इस त्यौहार को लेकर बच्चो से लेकर बूढ़ें तक काफी उत्साहित रहते है। आमतौर पर बच्चे जहां पूरे साल होली खेलने को बेकरार रहते हैं और पिचकारी से लेकर रंगों की खरीद करते हैं।

holi color

वहीं अपने देश में एक जगह ऐसी है जहां बच्चे रंगों के पर्व के दिन साफ-सुथरे कपड़े पहनकर घरों में ही रहते हैं। ऐसा लगता है मानो होली नहीं दिवाली हो। यहां सिर्फ महिलाएं ही होली खेलती है।

holi women

जी हाँ , ये सुनकर आपको यकीन तो हो नहीं रहा होगा लेकिन ये सच है आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के गाँव कुन्डरा में कई सालो से अनोखी परंपरा चली आ रही है, जिसके अंतर्गत इस गाँव के किसी भी मर्द को यहाँ तक की बच्चो को भी होली खेलने की इज़ाज़त नहीं है।

ram janki temple

गाँव वालो के अनुसार कई साल पहले होली के दिन गाँव के राम-जानकी मंदिर में फाग उत्सव के दौरान इनामी डकैत मेम्बर सिंह ने राजपाल नामक एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद गाँव में कई सालो तक होली का त्यौहार नहीं मनाया गया।

firing

लेकिन एक बैठक के बाद यह फैसला किया गया की गाँव की सभी महिलाये गाँव के सभी पुरुषो की गेरमोजुदगी में पूरी रस्मो-रीवाज के साथ होली के इस उत्सव को मनाएंगी।

holi celebrate

तभी से गांव में सिर्फ महिलाएं होली खेलती हैं, मर्द हिस्सा नहीं लेते। इस बात को काफी समय गुजर चुका है, लेकिन यह शायद एकमात्र अनूठा गांव है। जहां सिर्फ नारी शक्ति ही होली खेलने का आनंद लेती हैं। इस दिन गांव की सभी महिलाएं होली मनाती है और सारे पुरुष गांव से बाहर चले जाते है।

women holi

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team