उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र को विचार-विमर्श करके आतंकवाद की परिभाषा तय करनी चाहिये और फिर आतंकवादी समूहों को अलग थलग करने के लिए एक कार्य योजना तैयार करनी चाहिये।
उपराष्ट्रपति ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “इसलिये, आतंकवाद को समाप्त किया जाना चाहिए।
IAF पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को शांति पहल के तहत आज छोड़ेगा PAK
पूरी दुनिया को एकसाथ आना चाहिए और उन लोगों के दर्द को समझना चाहिए जो आतंकवाद से प्रभावित हो रहे हैं और इसे खत्म करने की कोशिश करते हैं।’
उन्होंने कहा कि ‘इसलिए मैं हर मंच से कह रहा हूं कि संयुक्त राष्ट्र को इस बात पर विचार करना चाहिए कि आतंकवाद की परिभाषा क्या हो।’
उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘वे वर्षों से इस पर चर्चा कर रहे हैं और उन्हें आतंकवादी समूहों को अलग थलग करने के लिए एक कार्य योजना के साथ आगे आना चाहिए।’


Download Android App
Download iOS App



