रविवार शाम देश के पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार शाम को निधन हो गया और उनका इस तरफ दुनिया को अलविदा कहना न सिर्फ राजनीती के लिए बड़ा नुकसान है बल्कि देश ने भी एक कर्मठ और जुझारू व्यक्तित्व खो दिया है।
आपको बता दें मनोहर पर्रिकर पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे और लम्बे समय से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। काफी समय से पर्रिकर जी का इलाज चल रहा था पर इस दौरान भी मनोहर जी कर्मठता से जनता की सेवा करते रहे और उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री का पद संभाले रखा।
मनोहर पर्रिकर को न सिर्फ उनके राजनीतिक नेतृत्व के लिए जाना जाता था बल्कि उनकी सादगी और मृदुल स्वभाव भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र था। वो भाजपा के नेता थे पर अन्य पार्टियों के नेता भी उनका बेहद सम्मान करते थे।
अपने लम्बे राजनैतिक करियर में उन होने कई उपलब्धियां हासिल की और चार बार गोवा के सीएम बने। अपने अंतिम समय तक भी वो गोवा के मुख्यमंत्री पद पर बने हुए थे। शरीर में ट्यूब और बैग लगे होने के बावजूद वो सीएम ऑफिस जाते थे।
गोवा के लोग ही नहीं बल्कि पूरा देश उनकी सड़की से परिचित था और उनके बारे में बताया जाता है की गोवा की सडकों पर उन्हें अपने लंबरेटा स्कूटर पर घूमते हुए देखना आम सी बात थी। यहाँ तक की उन्होंने सीएम आवास का बंगला भी इस्तेमाल नहीं किया और पाने छोटे से घर में ही रहते थे।
हमेशा सादे कपड़ों में नजर आने वाले मनोहर पर्रिकर अपने हाफ टी शर्ट और सैंडिल पहनने की आदत के लिए भी मशहूर थे। ऑफिसियल मीटिंग के अलावा अपने बेटे की शादी तक में भी वो बेहद साधारण कपड़ों में ही नजर आये।
हमेशा ही इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल करने वाले मनोहर परिकर को याद करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया की एक बार मनोहर जी जब उनके साथ दिल्ली आये तो उन्होंने मनोहर जी से कहा की कपडे बदल लीजिये , यहां बहुत ठंड होती है, हाफ शर्ट में दिल्ली नहीं चलती। तो उन्होंने कहा मैं ऐसे ही रहूंगा।
देश के रक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए भी मनोहर पर्रिकर जी ने कई सराहनीय काम किये और गोवा के सीएम पद बने रहते हुए भी उनका व्यक्तित्व ऐसा था की आम इंसान आसानी से उनसे मिल सकता था। बेझिझक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने वाले मनोहर पर्रिकर किसी भी टी स्टॉल पर बिना सुरक्षा के खड़े होकर चाय पीते भी नजर आ जाते थे।


Download Android App
Download iOS App










