Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

UP Assembly session का आज तीसरा दिन, कई मुद्दों पर हंगामे के आसार

Summary :

UP Assembly session Update: आज यूपी विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है। बता दें आज जातीय जनगणना को लेकर विपक्ष हंगामा कर सकता है। सत्र के दूसरे दिन बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की तरफ से सदन में 28 हजार 760 करोड़ 67 लाख रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया था। UP Assembly Session का तीसरा दिन जातीय जनगणना को लेकर विपक्ष कर सकता है हंगामा दूसरे दिन वित्त वर्ष 2023-24 का अनुपूरक बजट किया पेश अनुपूरक बजट प्रदेश में विकास की गति को और रफ्तार देगा- Brajesh Pathak आपको बता…

UP Assembly session Update: आज यूपी विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है। बता दें आज जातीय जनगणना को लेकर विपक्ष हंगामा कर सकता है। सत्र के दूसरे दिन बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की तरफ से सदन में 28 हजार 760 करोड़ 67 लाख रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया था।

  • UP Assembly Session का तीसरा दिन
  • जातीय जनगणना को लेकर विपक्ष कर सकता है हंगामा
  • दूसरे दिन वित्त वर्ष 2023-24 का अनुपूरक बजट किया पेश

अनुपूरक बजट प्रदेश में विकास की गति को और रफ्तार देगा- Brajesh Pathak

आपको बता दें यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र (Assembly Winter Session) के तीसरे दिन की कार्यवाही चल रही है। अनुपूरक बजट पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अनुपूरक बजट उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए है। विभिन्न परियोजनाएं हैं जिन्हें हम पूरा करेंगे। विपक्ष पटरी से उतर गया है और उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। चालू योजनाओं में इसके लिए 21,339.46 करोड़ रुपए के प्रस्ताव हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार प्रदेश के चतुर्मुखी विकास के लिए लगातार काम कर रही है।अनुपूरक बजट प्रदेश में विकास की गति को और रफ्तार देगा। सरकार की जो तमाम कार्य योजनाएं हैं, यह बजट उनको पूरा करेगा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा…..

UP Assembly session Update: तो वहीं, वहीं यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “कई महत्वपूर्ण विधेयक भी आएंगे। मुझे उम्मीद है कि सदन की कार्यवाही उचित तरीके से चलेगी इसके अलावा डिप्टी सीएम ने कहा कि, “समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को वही पढ़ने को मजबूर होना पड़ता है जो समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव उनके लिए लिखते हैं.”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner