Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

गुलाब जामुन का डिब्बा खोलते ही दिखा रेंगता हुआ सफ़ेद कीड़ा, वीडियो वायरल

Summary :

Gulab Jamun Viral Video : मीठा खाने का मन करें और गुलाब जामुन का नाम दिमाग नए आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यह भारत की एक बहुत ही खास और स्वादिष्ट मिठाई है जो लोगों के दिलों पर राज़ करती है। लोग इसे शादियों, पार्टियों और अन्य समारोहों में खाते हैं और इसके बिना एक अधूरापन-सा रहता ही है। लेकिन क्या होगा अगर आपने किसी खास मौके के लिए किसी मशहूर दुकान से गुलाब जामुन खरीदा हो और जब आपने डिब्बा खोला तो उसमें आपको कीड़ा दिखाई दें? ऐसे में आपका क्या रिएक्शन होगा। यहां देखें वायरल पोस्ट…

Gulab Jamun Viral Video : मीठा खाने का मन करें और गुलाब जामुन का नाम दिमाग नए आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यह भारत की एक बहुत ही खास और स्वादिष्ट मिठाई है जो लोगों के दिलों पर राज़ करती है। लोग इसे शादियों, पार्टियों और अन्य समारोहों में खाते हैं और इसके बिना एक अधूरापन-सा रहता ही है। लेकिन क्या होगा अगर आपने किसी खास मौके के लिए किसी मशहूर दुकान से गुलाब जामुन खरीदा हो और जब आपने डिब्बा खोला तो उसमें आपको कीड़ा दिखाई दें? ऐसे में आपका क्या रिएक्शन होगा।

यहां देखें वायरल पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by COIMBATORE 😋 (@tn38_foodie)

Courtesy : वायरल वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @tn38_foodie नाम से शेयर किया गया

तमिलनाडु के चेन्नई में एक मिठाई की दुकान पर कुछ ऐसा ही हुआ है। एक ग्राहक वहां गुलाब जामुन खरीदने मिठाई की दूकान पर गया। लेकिन उसे डिब्बा खोलते ही ऐसा कुछ दिखाई दिया जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @tn38_foodie नाम के अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया। वीडियो में एक छोटा सा कीड़ा मिठाई पर रेंगता नजर आ रहा है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति इससे बहुत हैरान और निराश हुआ और उसने वीडियो बनाकर उसके कैप्शन में लिखा कि- यहां तो हैरान कर देने वाला कीड़ा रेंगते हुए नजर आया। मैं पूरी तरह से निराश हूं।

लोगों ने किए ढ़ेरों कमेंट

Gulab Jamun Viral Video
Gulab Jamun Viral Video

20 नवंबर को शेयर की गई इस पोस्ट को अब तक 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों ने इस पर खूब कमेंट भी किए है और अपने रिएक्शन दिए है। एक व्यक्ति ने लिखा कि- हे भगवान! अच्छा हुआ आपने रेस्टोरेंट का असली आइना दिखाया। अब इस रेस्टोरेंट पर जाने से पहले हमें सौ बार सोचना पड़ेगा।एक व्यक्ति ने कहा- भाई जल्दी खाओ, कीड़ा पहले सब खा जाएगा। किसी और ने पूछ-आपको इसे वायरल करने की आवश्यकता क्यों है? कभी-कभी गलतियां हो सकती हैं, आप स्टोर पर जा सकते हैं और अपनी समस्या बता सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner