UP Board 12th Result : आज जारी होगा यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Summary :

UP Board 12th Result : यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए बड़ी खबर है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों का इंतजार ख़त्म होने वाला है। यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे। Highlights आज जारी होगा रिजल्ट 25 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है कितने बजे जारी होगा रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के सोशल मीडिया के मुताबिक यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल, 2024 को दोपहर में 02 बजे जारी कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास…

UP Board 12th Result : यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए बड़ी खबर है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों का इंतजार ख़त्म होने वाला है। यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे।

Highlights

  • आज जारी होगा रिजल्ट
  • 25 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा
  • 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है

कितने बजे जारी होगा रिजल्ट

UP Board 12th Result
UP Board 12th Result

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के सोशल मीडिया के मुताबिक यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल, 2024 को दोपहर में 02 बजे जारी कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। इससे कम मार्क्स होने की स्थिति में स्टूडेंट को फेल घोषित कर दिया जाएगा।

कितने स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम

UP Board 12th Result
UP Board 12th Result

इस साल यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 22 फरवरी से 09 मार्च, 2024 के बीच हुई थी जिसमे करीब 25 लाख स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 31 मार्च, 2024 तक कॉपी चेक करने का आदेश दिया था। लेकिन शिक्षकों ने 30 मार्च को ही मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया था। लोकसभा चुनाव 2024 शुरू होने के चलते यूपी बोर्ड शासन से रिजल्ट जारी करने की अनुमति का इंतजार कर रहा था।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

UP Board 12th Result
UP Board 12th Result

चरण 1 : यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाएं।

चरण 2 : होमपेज पर UP Board 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3 : रोल नंबर और स्कूल कोड एंटर करें।

चरण 4 : यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा।

चरण 5 : रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर लें।

चरण 6 : यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 का प्रिंटआउट भी निकाल लें।

नोट : यूपी बोर्ड वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News