UP Board Exam : नकल करने वाले हो जाएं सावधान! यूपी बोर्ड ने बनाए कड़े नियम, भूल से भी न करें ये गलती

Summary :

UP Board Exam : उत्तरप्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड (UP Board Exam) की परीक्षा इसी माह से शुरू होने वाला है। इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षा में नकल करने वालो पर नकेल कसने के लिए सख्त नियम बनाये है। बता दें कि लगातार यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल को लेकर चर्चाओं में रहा है। इसलिए इस बार सरकार ने ऐसे उम्मीदवार पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। Highlights नकल करने वालो पर सरकार कसेगी नकेल धारा 144 लागू करेगी UP सरकार दो पाली में आयोजित होगी परीक्षा परीक्षा CCTV कैमरों की निगरानी में होगी…

UP Board Exam : उत्तरप्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड (UP Board Exam) की परीक्षा इसी माह से शुरू होने वाला है। इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षा में नकल करने वालो पर नकेल कसने के लिए सख्त नियम बनाये है। बता दें कि लगातार यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल को लेकर चर्चाओं में रहा है। इसलिए इस बार सरकार ने ऐसे उम्मीदवार पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है।

Highlights

  • नकल करने वालो पर सरकार कसेगी नकेल
  • धारा 144 लागू करेगी UP सरकार
  • दो पाली में आयोजित होगी परीक्षा
  • परीक्षा CCTV कैमरों की निगरानी में होगी
  • सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को भी किया जाएगा नियुक्त

UP परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी

UP Board Exam
UP Board Exam

यूपी बोर्ड (UP Board Exam) में लगातार परीक्षाओ में हो रही नकल और धांधली को रोकने के लिए यूपी सरकार ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम बनाया इसके साथ ही कड़ी निगरानी के लिए खुफिया इकाईयों को भी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam) केंद्रों को दो हिस्सों में बांटा गया है जिसमे एक संवेदनशील और दूसरा अत्यधिक संवेदनशील होगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन केंद्रों पर अनियमितताओं का लंबा इतिहास रहा है। ये केंद्र लगातार निगरानी में हैं। यहां धोखाधड़ी को रोकने के लिए क्षेत्राधिकार अधिकारियों और संबंधित पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी द्वारा इन परीक्षा केंद्रों पर गश्त की जाती है।

धारा 144 लागू करेगी UP सरकार

UP Board Exam
UP Board Exam

यूपी सरकार (UP Board Exam) ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को तंत्र को मजबूत करने के लिए धारा 144 लगाने की योजना बनाई है। इसके अलावा परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन की अहम भूमिका होगी। यूपी बोर्ड परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को भी नियुक्त किया जाएगा।

इतने लाख छात्र होंगे बोर्ड परीक्षा में शामिल

UP Board Exam
UP Board Exam

इस साल यूपी बोर्ड (UP Board Exam) परीक्षा 2024 में 55 लाख 25 हजार 290 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिसमें हाई स्कूल परीक्षा में 29,47,325 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 25,77,965 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। राज्य में कुल 8,265 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। बता दें कि परीक्षा दो पाली में आयोजित की जायेगी, जिसमे पहली पाली सुबह 8 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News