UP Budget 2024: बजट में महिलाओं और किसानों पर फोकस, जानिए क्या कुछ है खास UP Budget 2024: Focus On Women And Farmers In UP Budget, Know What Is Special

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

UP Budget 2024: बजट में महिलाओं और किसानों पर फोकस, जानिए क्या कुछ है खास

UP Budget 2024

UP Budget 2024: आज उत्तर प्रदेश में सत्ता में काबिज योगी आदित्‍यनाथ की सरकार के दूसरे कार्यकाल का बजट पेश हो रहा है। यूपी विधानसभा में बजट पेश करने से पहले वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने पूजा भी की। पूजा-पाठ के पश्चात सुरेश खन्‍ना बजट पेटिका को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जहाँ योगी कैबिनेट ने बजट को पास किया। सरकार के इस बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर ध्यान केंद्रित किया है। ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश का यह बजट 7.70 लाख करोड़ रुपए का होगा जो आज तक का सबसे बड़ा बजट है।

  • आज उत्तर प्रदेश का बजट पेश हो रहा है
  • इस बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर ध्यान केंद्रित किया गया
  • उत्तर प्रदेश का यह बजट 7.70 लाख करोड़ रुपए का होगा
  • यह बजट आजतक का सबसे बड़ा बजट है

UP में 7 लाख करोड़ से ज्‍यादा का बजट हुआ पेश

budgetttt

उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी सरकार योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह तीसरा सबसे बड़ा बजट है। सरकार का यह बजट सात लाख करोड़ से भी ज्यादा का है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश रहे हैं उन्होंने घोषणा के अनुसार बजट ने 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं हैं और राजकोषीय घाटा 3.46 फीसदी बताया गया है। वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपने बजट भाषण के दौरान बोले कि, उन्‍होंने कहा कि योगी आदित्‍यनाथ सरकार में प्रदेश की अर्थव्‍यवस्‍था में बेहद सुधार हुआ है। यूपी में जंगलराज का सफाया हो चुका है। हमारी सरकार अब तक छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफल रही है।

निराश्रित महिलाओं की बढ़ेगी पेंशन

बजट भाषण के दौरान वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कहा, उत्तर प्रदेश में निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को देय पेंशन की धनराशि 500 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000 रूपये प्रतिमाह कर दी गयी है। योजना में 2023-2024 में तृतीय तिमाही तक 31 लाख 28 हजार निराश्रित महिलाओं को लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत पात्र बालिकाओं को 6 विभिन्न श्रेणियों में कुल 15000 रूपये की सहायता प्रदान की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2019-2020 से 2023-2024 तक 17.82 लाख लाभार्थियों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष
2024-2025 में 200 उत्पादक समूहों का गठन करके तकनीकी सहयोग किया।

UP आज हर क्षेत्र में आगे- वित्‍त मंत्री

vidhan

उत्तर प्रदेश के वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने अपने बजट भाषण में बोला कि, उत्तर प्रदेश आज आर्थिक-सामाजिक विकास के हर क्षेत्र में नई ऊचाईयों को प्राप्त कर रहा है। प्रदेश की जनता में और प्रदेश की मेधा में अपार सम्भावनाओं को सरकार ने देखा और बड़े आत्मविश्वास के साथ CM योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में विकासगाथा की रचना की है। इस दौरान वित्त मंत्री ने एक शेर के सहारे अपनी बात कही उन्होंने कहा, हौसले दिल में जब मचलते हैं, आँधियों में चिराग जलते हैं।’ वे बोले कि योगी सरकार की सभी नीतियां युवा, महिला, किसान व गरीबों के उत्थान को समर्पित हैं सरकार ने प्रदेश का विकास किया है।

बजट में किसानों को मिली खास सौगात

प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि, डार्क जोन में नये निजी नलकूप कनेक्शन देने पर लगे प्रतिबन्ध को हटा लिया गया है जिससे लगभग एक लाख किसानों को सीधा फायदा हुआ। वर्ष 2023-2024 में माह अक्टूबर, 2023 तक लगभग 37 लाख किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण कराया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत 2022-2023 के लगभग 10 लाख बीमित कृषकों को माह अक्टूबर, 2023 तक 831 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत दिसम्बर, 2023 तक लगभग 63,000 करोड़ रूपये की धनराशि डी.बी.टी. के जरिए 2 करोड़ 62 लाख कृषकों के खातों में हस्तान्तरित की गयी। वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2017 से 29 जनवरी, 2024 तक लगभग 48 लाख गन्ना किसानों को 2 लाख 33 हजार 793 करोड़ रूपये से अधिक का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया।

मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का जीवन प्रेरणादायक- वित्त मंत्री

bd

उत्तर प्रदेश विधासभा में अपने बजट भाषण में बोलते हुए, वित्‍त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, यदि हम किसी समाज-संस्कृति में उच्चतम आदर्शों की कल्पना करें तो रामराज्य की संकल्पना के बाहर नहीं जाया जा सकता है। समाज में परस्पर सहयोग एवं विश्वास, न्याय आधारित सुशासन, अपराध शून्यता तथा वर्गभेद का पूर्ण अभाव, धर्मानुकूल आचरण को रामराज्य की प्रमुख विशेषताओं के रूप में निरूपित किया जा सकता है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का जीवन हजारों वर्षों से भारत और विश्व को महत्तर जीवन आदर्शों की ओर अग्रसर होने को प्रेरित करता रहा है। पिता के वचन का मान रखने के लिये समस्त राजसी वैभव को निःसंकोच त्याग कर वनवास के लिये प्रस्थान करना और दुष्टों और अधर्मियों का दृढ़तापूर्वक दलन करना ऐसे राजधर्म का अनुपम उदाहरण कहीं और नहीं मिलता।

24 हजार करोड़ की नई योजनाएं

उत्तर प्रदेश में आज योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर रही है। इस बजट को अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में इससे बड़ा बजट अभी तक नहीं आया है। बजट में 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं सरकार ने प्रस्तावित की हैं। इसके अलावा पूरा बजट 736437 करोड़ रुपए का बनाया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 14 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।