UPSC Aspirant : अभ्यर्थी की करंट से मौत के मामले में पुलिस CCTV फुटेज की जांच में जुटी

Summary :

UPSC Aspirant : दिल्ली के पटेल नगर इलाके में करंट लगने से सिविल सेवा परीक्षा के एक अभ्यर्थी की मौत के बाद घटनाक्रम का पता लगाने के लिये पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बिजली वितरण कंपनियों से संपर्क कर रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। UPSC Aspirant की करंट से मौत गाजीपुर निवासी 26 वर्षीय नीलेश राय (UPSC Aspirant)की मौत के दो दिन बाद, टाटा पावर डिस्कॉम (विद्युत वितरण कंपनी) के एक अधिकारी ने इस घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और कहा कि एक ग्राहक के क्षतिग्रस्त मोटर वायरिंग में करंट आने के कारण यह हादसा…

UPSC Aspirant

UPSC Aspirant : दिल्ली के पटेल नगर इलाके में करंट लगने से सिविल सेवा परीक्षा के एक अभ्यर्थी की मौत के बाद घटनाक्रम का पता लगाने के लिये पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बिजली वितरण कंपनियों से संपर्क कर रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

UPSC Aspirant की करंट से मौत

गाजीपुर निवासी 26 वर्षीय नीलेश राय (UPSC Aspirant)की मौत के दो दिन बाद, टाटा पावर डिस्कॉम (विद्युत वितरण कंपनी) के एक अधिकारी ने इस घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और कहा कि एक ग्राहक के क्षतिग्रस्त मोटर वायरिंग में करंट आने के कारण यह हादसा हुआ। यह मोटर लोहे के गेट के संपर्क में आ गया था।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बताया कि राय पास के पुस्तकालय से अपने पीजी आवास की ओर लौट रहे थे, तभी जलभराव वाली सड़क पर उनका पैर फिसल गया और संतुलन बनाने के लिए उन्होंने लोहे के गेट को पकड़ लिया, जिससे उन्हें करंट लग गया।

Delhi : UPSC aspirant dies of electrocution in Patel Nagar, एनसीआर न्यूज

UPSC Aspirant : एक बयान में टाटा पावर डिस्कॉम के अधिकारी ने कहा, “हम मृतक के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। टाटा पावर में, हम अपने उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित मानसून सीजन सुनिश्चित करने और ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने उपभोक्ताओं को विद्युत सुरक्षा के बारे में शिक्षित करने के अपने प्रयासों को तेज कर दिया है, इसे सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में मान्यता दी है।”

दिल्ली: सड़क पर पानी भरने से लोहे के गेट में उतरा करंट, सिविल सर्विस की  तैयारी कर रहे छात्र की मौत - India TV Hindi

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम बिजली वितरण कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं और घटनाक्रम को समझने के लिए सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं। अब तक हमें पता चला है कि पानी के मोटर से बिजली का तार लोहे के गेट को छू रहा था।” उन्होंने कहा कि वे ‘टाटा पावर डिस्कॉम’ से भी पूछताछ करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar