Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सपा सांसद अफजाल अंसारी ने सीएम योगी आदित्यनाथ कीतारीफ की है।
Highlights
- अफजाल अंसारी ने की सीएम योगी की तारीफ
- सीएम योगी के प्रयासों से ही बीजेपी को मिली 30 सीटें
- अफजाल अंसारी गाजीपुर से है सांसद
अफजाल अंसारी ने 30 सीटों पर जीत का श्रेय सीएम योगी को दिया
उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के गाजीपुर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सपा सांसद अफजाल अंसारी ने यूपी में बीजेपी की 33 जीती हुई सीटों में से 30 सीट पर जीत का श्रेय सीएम योगी को दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के प्रयास और मेहनत से ये सीटें बीजेपी जीत पायी वरना ये संख्या और भी घट जाती। अफजाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी का जादू समाप्त हो गया है। परन्तु सीएम योगी ने यूपी में बीजेपी को संभाल लिया।
Uttar Pradesh: अफजाल अंसारी ने की सीएम योगी की तारीफ
उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “पीएम मोदी का जादू अब खत्म हो चुका है। पीएम मोदी तो बनारस से सटी तीनों सीटे चंदौली, गाजीपुर और मछली शहर हार गये हैं। अंतिम चरण मे योगी आदित्यनाथ के प्रयास से ही पीएम मोदी बनारस से जीते नहीं तो पीएम मोदी भी चुनाव हार जाते।”
अफजाल अंसारी ने गाजीपुर से लोक सभा में जीतें
बता दें कि गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी के पारसनाथ राय को हराकर कर बड़ी जीत हासिल की है। अफजाल अंसारी ने अपने विपक्षी बीजेपी के पारसनाथ राय को 1,24,861 मतों के अंतर से हराया और गाजीपुर लोकसभा पर अपना जीत हासिल किया।


Download Android App
Download iOS App



