उत्तर प्रदेश: सोहावल का नया नाम ‘मां ज्वाला देवी’, संतों ने की सीएम योगी आदित्यनाथ की सराहना

लखनऊ, 10 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोहावल नगर का नाम मां ज्वाला देवी रख दिया गया है, जिस पर संतों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया। साधु-संतों ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया।

महंत सीताराम दास ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं उत्तर प्रदेश सरकार के कदम को सराहनीय मानता हूं, जिन्होंने सोहावल नगर का नाम मां ज्वालामुखी के नाम से रखा। यह कितना सुंदर नाम है। एक बार नाम स्मरण रखने से उनका मंगल हो जाएगा। आपने भारतीय संस्कृति पद्धति को सुरक्षित रखने की दिशा में जो कदम उठाया है, वो बहुत ही महत्वपूर्ण है।

रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम ने भी सोहावल नगर का नाम ज्वाला देवी रखने पर खुशी जाहिर की। उनके मुताबिक, “सोहावल, अब हो गया मां ज्वाला देवी। उसी तरह भदरसा, अब भरत कुंड, भरत नगर। सनातन धर्म, अब गुलामी के जो प्रतीक हैं, किसी भी रूप में हैं, जो प्रतीक चिह्न हैं, उनको नष्ट करती हुई, अपनी सभ्यता, अपनी संस्कृति के गौरव को स्थापित करती हुई आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का हर काम ऐसा रहता है कि हृदय गदगद हो जाता है। अभी तो उनसे बहुत बड़े-बड़े काम करवाने हैं। अभी तो मुख्यमंत्री हैं, शीघ्र प्रधानमंत्री बनें।

वहीं, एक अन्य महंत ने भी सोहावल नगर का नाम ज्वाला देवी रखने पर खुशी जाहिर की। उनके मुताबिक, यह बहुत ही प्रसन्नता का विषय है। इसकी मांग बहुत लंबे समय से की जा रही थी। आज मुख्यमंत्री ने आम लोगों की इच्छाओं को पूरा करने का काम किया है। भदरसा, अब भरत कुंड, भरत नगर नाम रखा गया है। इसे लेकर समाज में प्रसन्नता का माहौल है। इसके लिए सीएम को बहुत-बहुत साधुवाद है। इसी तरह से प्रदेश के सभी मुगलकालीन नामों को पौराणिक नामों में बदलकर रखा जाना चाहिए। इससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

–आईएएनएस

एसएचके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।