उत्तराखंड के CM ने गांधीनगर में गुजरात के CM पटेल से की मुलाकात

Summary :

HIGHLIGHTS: उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह ने गुजरात के CM भूपेन्द्र पटेल से मुलाकात की उत्तराखंड के CM ने बुधवार शाम अटल फुट ओवरब्रिज का किया दौरा धामी ने पुल को आधुनिक तकनीक का बताया बेजोड़ उदाहरण उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह गांधीनगर में अपने आवास पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से मुलाकात की। अहमदाबाद के दो दिवसीय दौरे पर आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को जोड़ने वाले प्रतिष्ठित अटल फुट ओवरब्रिज का दौरा किया। CM धामी ने पुल की तारीफ की धामी ने पुल को…

HIGHLIGHTS:
  • उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह ने गुजरात के CM भूपेन्द्र पटेल से मुलाकात की
  • उत्तराखंड के CM ने बुधवार शाम अटल फुट ओवरब्रिज का किया दौरा
  • धामी ने पुल को आधुनिक तकनीक का बताया बेजोड़ उदाहरण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह गांधीनगर में अपने आवास पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से मुलाकात की। अहमदाबाद के दो दिवसीय दौरे पर आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को जोड़ने वाले प्रतिष्ठित अटल फुट ओवरब्रिज का दौरा किया।

CM धामी ने पुल की तारीफ की

धामी ने पुल को आधुनिक तकनीक का बेजोड़ उदाहरण बताया और कहा कि यह पुल अपनी खूबसूरत संरचना के साथ-साथ साबरमती की खूबसूरती से भी यात्रियों को आकर्षित करता है। इसे लेकर लोगों के आवागमन के लिए भी बेहतर व्यवस्था की गयी है। सीएम धामी ने सचिव विनय शंकर पांडे को उत्तराखंड में अटल ब्रिज की तर्ज पर पुल बनाने की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने अटल ब्रिज देखने पहुंचे विभिन्न राज्यों के यात्रियों से भी मुलाकात की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News