Shah Rukh Khan Birthday: 58 साल के हुए बॉलीवुड के ‘बादशाह’, आइए जानें कैसे बने शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह

Summary :

 

 

सुपरस्टार शाहरुख खान की दुनिया दीवानी है। हर कोई उनके एक्टिंग का कायल है।
दिल्ली की गलियों में अपना बचपन गुजारने वाले शाहरुख खान हमेशा रंगीन मिजाज वाले रहे हैं। कॉलेज की बदमाशियों से लेकर मुंबई के जुहू बीच पर सरेआम अपने प्यार, गौरी का हाथ मांगने की कहानी लाजवाब रही हैं।
2 नवंबर, 1965 को दिल्ली के एक साधारण परिवार में जन्में शाहरुख खान ने छोटे पर्दों से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1988 में धारावाहिक ‘फौजी’ उनके करियर का पहला टीवी शो था।
शाहरुख ने टीवी पर काम किया और फिर वह समय आया जब उनके हाथ लगी बॉलीवुड की पहली फिल्म ‘दीवाना’ जो उन्हें स्टार बनाया।
शाहरुख खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं है। जिसमे ‘दीवाना’ के अलावा बाजीगर, डर, करण अर्जुन, यस बॉस, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, बादशाह, जैसी कई तमाम उनकी सुपर हिट फिल्में रही हैं।
शाहरुख खान की गिनती आज भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से होती है।
अब उनके फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।
शाहरुख खान ने इस साल दो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ दी हैं। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है
किंग खान सलमान खान की ‘टाइगर 3’ में भी कैमियो करते नजर आएंगे।

Desk Team