शुक्रवार की सुबह चमोली जनपद के औली से हरिद्वार को जा रही रोड़वेज बस तीस मीटर गहरी की खाई में जाकर गिर गई। लेकिन भगवान की दुआ से बस एक बड़े पत्थर पर जाकर अटक गई। जिससे काफी बड़ा हादसा टल गया।
इस हादसे में पांच लोगों को चोट आई है। इन लोगों को आइटीबीपी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम की यह बस सुबह पांच बजे औली से चली थी। बस में आईटीबीपी और सेना के जवान थे।
खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि जोशीमठ के ड्यूडीधार के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में जाकर लुढ़क गई।
इस घटना के बीच बस एक बड़े पत्थर में जाकर अटक गई। यदि बस पत्थर पर नहीं अटकती तो बस काफी गहराई में जाकर गिर सकती थी।
ये बड़ा हादसा होने से टल गया और वहां के स्थानीय लोगों के साथ ही आइटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। वहीं खाई से पांच घायलों को तुरंत निकालने के बाद जोशीमठ स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस बस में कुल 12 लोग सवार थे। इनमें अधिकांश सेना और आइटीबीपी के जवान थे।


Download Android App
Download iOS App








