Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग से बाहर लाए गए असम के 2 श्रमिक पहुंचे अपने घर

Summary :

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी के सुरंग में 17 दिनों तक फंसे रहे 41 श्रमिक सही सलमत बाहर निकल लिए गए हैं। हॉस्पिटल जाँच होने के बाद अब सभी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। Highlights Points उत्तरकाशी सुरंग से बहार सभी श्रमिकों की मेडिकल जाँच हुई पूरी श्रमिकों को पहुँचाया जा रहा उनके घर उत्तराखंड में सिल्कयारा सुरंग से बाहर लाए गए 41 श्रमिकों में शामिल असम के दो मजदूर शुक्रवार शाम यहां पहुंचे।असम सरकार के अधिकारी उनके साथ थे और दोनों श्रमिकों की स्वास्थ्य स्थिति अच्छी थी। राम प्रसाद नरजारी (40) और 35 वर्षीय संजय बासुमतारी…

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी के सुरंग में 17 दिनों तक फंसे रहे 41 श्रमिक सही सलमत बाहर निकल लिए गए हैं। हॉस्पिटल जाँच होने के बाद अब सभी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है।

Highlights Points

  • उत्तरकाशी सुरंग से बहार सभी श्रमिकों की मेडिकल जाँच हुई पूरी
  • श्रमिकों को पहुँचाया जा रहा उनके घर

उत्तराखंड में सिल्कयारा सुरंग से बाहर लाए गए 41 श्रमिकों में शामिल असम के दो मजदूर शुक्रवार शाम यहां पहुंचे।असम सरकार के अधिकारी उनके साथ थे और दोनों श्रमिकों की स्वास्थ्य स्थिति अच्छी थी। राम प्रसाद नरजारी (40) और 35 वर्षीय संजय बासुमतारी कोकराझार के रामफलबिल गांव के रहने वाले हैं। वे निर्माणाधीन सुरंग में काम करने के लिए मई में उत्तराखंड गए थे। 12 नवंबर को ढही सुरंग से श्रमिकों को निकालने के लिए लंबे समय तक अभियान चलाया गया। मंगलवार रात मजदूरों को सुरंग से निकाल लिया गया।

दोनों श्रमिकों ने यहां लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सुरक्षित वापस पहुंचने पर खुशी व्यक्त की और यहां से लगभग 180 किलोमीटर दूर कोकराझार में अपने घरों के लिए रवाना हो गए।

Desk Team