देशभर में अब तक लगभग सभी राज्यों को उनकी वंदे भारत ट्रेन मिल चुकी है। वंदे भारत से न सिर्फ यात्रियों के समय में बचत होती है, बल्कि उन्हें कम कीमत में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। यही वजह है कि रेलवे एक के बाद एक वंदे भारत को लॉन्च कर रहा है। पिछले महीने के आखिर में अयोध्या से पीएम मोदी ने छह और नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी।
अब एक और खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, दक्षिण रेलवे पोंगल त्योहार को देखते हुए चेन्नई एग्मोर – नागरकोइल-चेन्नई एम्गोर वंदे भारत चलाने जा रहा है। यात्रियों की त्योहार की वजह से होने वाली भीड़ को कम करने के लिए इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन को चलाया जा रहा है।
वंदे भारत 06081 चेन्नई एम्गोर-नालगरकोइल स्पेशल ट्रेन 13 जनवरी और 14 जनवरी को सुबह पांच बजे चेन्नई एम्गोर से रवाना होगी। इसके बाद यह उसी दिन दोपहर 1.45 पर नागरकोइल पहुंच जाएगी। वापसी में 06082 नागरकोइल-चेन्नई एम्गोर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन दोपहर 2.25 पर नागरकोइल से रवाना होगी और यह देर रात 11.25 पर चेन्नई एम्गोर पहुंचेगी। इन दो ट्रेनों के चलने से त्योहार के सीजन में यात्रियों को काफी फायदा पहुंचने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



