‘फ्लाइट जैसी सुविधाएं, होटल जैसा आराम…’, इस महीने पटना–दिल्ली रूट को मिलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात

Summary :

Vande Bharat Sleeper Train: पटना से नई दिल्ली सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इसी महीने ट्रैक पर उतरने को तैयार है। यह ट्रेन भारतीय रेल के लिए एक नया अध्याय साबित होगी, क्योंकि इसमें तेजस जैसी रफ्तार, राजधानी जैसी आरामदायक यात्रा और वंदे भारत की अत्याधुनिक तकनीक, ये सभी सुविधाएं एक साथ मिलेंगी। Vande Bharat Sleeper Train: जल्द शुरू होगी ट्रायल रन बेंगलुरु स्थित BEML फैक्ट्री में वंदे भारत स्लीपर के दो रैक लगभग तैयार हो चुके हैं और 12 दिसंबर तक पूरी तरह से तैयार हो…

Vande Bharat Sleeper Train: पटना से नई दिल्ली सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इसी महीने ट्रैक पर उतरने को तैयार है। यह ट्रेन भारतीय रेल के लिए एक नया अध्याय साबित होगी, क्योंकि इसमें तेजस जैसी रफ्तार, राजधानी जैसी आरामदायक यात्रा और वंदे भारत की अत्याधुनिक तकनीक, ये सभी सुविधाएं एक साथ मिलेंगी।

Vande Bharat Sleeper Train: जल्द शुरू होगी ट्रायल रन

बेंगलुरु स्थित BEML फैक्ट्री में वंदे भारत स्लीपर के दो रैक लगभग तैयार हो चुके हैं और 12 दिसंबर तक पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। पहला रैक भेजने के बाद पटना–नई दिल्ली मार्ग पर इसका ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। रेलवे की योजना है कि नए साल से पहले ही इसका नियमित संचालन शुरू कर दिया जाए।

यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। शाम को पटना से चलकर सुबह दिल्ली पहुँचेगी। इसी तरह शाम को दिल्ली से छूटकर अगले दिन सुबह पटना पहुँचेगी। यह ट्रेन अधिकतम 180 किमी/घंटा की गति पकड़ सकती है और 160 किमी/घंटा पर भी इतनी स्थिर चलती है कि कप में रखी चाय तक नहीं छलकती।

Vande Bharat Sleeper Train (SOURCE-SM)
Vande Bharat Sleeper Train (SOURCE-SM)

Delhi to Patna Vande Bharat Express: 16 कोच और 827 यात्रियों की क्षमता

वंदे भारत स्लीपर में कुल 16 कोच होंगे:

  • 11 कोच AC-3 टियर
  • 4 कोच AC-2 टियर
  • 1 कोच AC-1

कुल 827 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी।

  • AC-3 में: 611 सीटें
  • AC-2 में: 188 सीटें
  • AC-1 में: 24 सीटें

भविष्य में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर कोच बढ़ाने की संभावना भी रखी गई है। किराया लगभग राजधानी एक्सप्रेस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Vande Bharat Sleeper Train (SOURCE-SM)
Vande Bharat Sleeper Train (SOURCE-SM)

फ्लाइट जैसी सुविधाएँ, होटल जैसा आराम

इस ट्रेन का इंटीरियर यात्रियों को प्रीमियम होटल जैसा अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। कुछ खास सुविधाएँ:

1-पढ़ने के लिए USB-युक्त रीडिंग लैंप

रात में बिना किसी परेशानी के किताब या मोबाइल इस्तेमाल कर सकते हैं।

2- रियल-टाइम सूचना प्रणाली

अगला स्टेशन, ट्रेन की रफ्तार और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

3-हाई-स्पीड Wi-Fi और इंफोटेनमेंट

बच्चों और बिज़नेस यात्रियों दोनों के लिए मनोरंजन और काम की सुविधा।

4- टच-फ्री बायो-वैक्यूम टॉयलेट

स्वच्छ, गंधरहित और आधुनिक शौचालय।

5-AC-1 में गर्म पानी की शावर सुविधा

सर्दियों में यात्रियों के लिए अतिरिक्त आराम।

6- सुरक्षित सीढ़ियां

  • ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए विशेष डिज़ाइन की गई एर्गोनोमिक सीढ़ियां।
  • दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए विशेष टॉयलेट
  • PRM-फ्रेंडली टॉयलेट की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
Vande Bharat Sleeper Train (SOURCE-SM)
Vande Bharat Sleeper Train (SOURCE-SM)

7-उन्नत सुरक्षा तकनीक

भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को सुरक्षा के अत्याधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है।

8-‘कवच’ एंटी-कोलिजन सिस्टम

यह तकनीक टक्कर की आशंका होने पर ट्रेन को स्वयं रोक देती है।

9- इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट

यात्री किसी आपात स्थिति में सीधे ट्रेन स्टाफ से संपर्क कर सकते हैं।

10- सील्ड गैंगवे और ऑटोमैटिक डोर

यात्रा को अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं।

11-CCTV कैमरों से निगरानी

पूरी ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई है।

लंबी दूरी की यात्रा में बड़ा बदलाव

फिलहाल देश में चेयर कार वाली 164 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। लेकिन स्लीपर वेरिएंट की शुरुआत लंबी दूरी के यात्रियों के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है। पटना–दिल्ली जैसा व्यस्त मार्ग अब पहले से अधिक आरामदायक, तेज और आधुनिक अनुभव देगा।

यह भी पढ़ें: जन्मदिन पर सोनिया गांधी को कोर्ट से बड़ा झटका, नागरिकता से जुड़ा है पूरा मामला; पीएम मोदी ने दी बधाई

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।