Revdi Recipe in Hindi: सर्दियों का मौसम आते ही तिल और गुड़ से बनी मिठाइयों की याद आने लगती है। इन्हीं में से एक है तिल की रेवड़ी, जो कुरकुरी, मीठी और बेहद स्वादिष्ट होती है। बाजार में मिलने वाली रेवड़ी हर किसी को पसंद होती है, लेकिन घर की बनी रेवड़ी का स्वाद और ताजगी बिल्कुल अलग होती है। घर पर बनी रेवड़ी ना केवल शुद्ध होती है, बल्कि इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार मिठास और मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं, इसे बनाने की आसान विधि। जिससे आपकी रेवड़ी बिल्कुल बाजार जैसी कुरकुरी तैयार होगी।

Revdi Recipe in Hindi: रेवड़ी बनाने का आसान तरीका
सामग्री
- सफेद तिल – 1 कप
- गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) – 3/4 कप
- घी – 1 चम्मच
- इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
Ghr Par Revdi Kaise Banaye: रेवड़ी बनाने की विधि

- रेवड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तिल को मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें। ध्यान रखें कि तिल ज्यादा न जलें। सही तरह से भुनने के बाद तिल को एक प्लेट में निकाल लें।
- अब कड़ाही में एक चम्मच घी डालें। इसके बाद उसमें गुड़ और 2-3 चम्मच पानी डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं। गुड़ को लगातार चलाते रहें, जब तक वह गाढ़ा न हो जाए। इसे चेक करने के लिए एक कटोरी में ठंडा पानी लें और उसमें गुड़ की एक बूंद डालें। यदि यह सख्त होकर टूटने लगे, तो गुड़ तैयार है।
- अब पिघले हुए गुड़ में भुने हुए तिल और इलायची पाउडर डालें। इसे जल्दी से मिक्स करें ताकि तिल और गुड़ अच्छे से मिल जाएं। इस मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें, लेकिन पूरी तरह से ठंडा न करें।
- हल्का गुनगुना होने पर हाथों में थोड़ा सा घी लगाएं और मिश्रण से छोटी-छोटी गोल रेवड़ियां बनाएं। आखिर में इन्हें एक प्लेट पर रखें और ठंडा होने दें। अब आपकी तिल-गुड़ की रेवड़ी बनकर तैयार है। आप इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। यह 2-3 हफ्तों तक ताजी बनी रहती है।
Also Read: Winters में झटपट बनाएं Moong Dal ke Pakode, मांग-मांग कर खाएंगे मेहमान



Download Android App
Download iOS App




