नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘वंदे मातरम’ के सिर्फ दो पद गाने के कांग्रेस के फैसले पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर भारत विरोधी रवैया अपनाने और मुस्लिम लीग के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा।
आईएएनएस से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में हुए ‘वंदे मातरम’ गायन के वायरल वीडियो का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “15 अगस्त को कांग्रेस दफ्तर में ‘वंदे मातरम’ के पूरे गायन के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के चेहरे देखिए। ऐसा लग रहा था जैसे कोई उन्हें ज़हर पिला रहा हो।”
गिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। उन्होंने कहा, “सबने 15 अगस्त को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खड़गे की हरकतों को छिपाने की कोशिश की, लेकिन असलियत सामने आ गई है और यह भारत के विरोध में सामने आई है। आखिर यह कांग्रेस गांधी की कांग्रेस नहीं है। यह सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कांग्रेस है।”
भाजपा नेता ने कहा, “यह सिर्फ वंदे मातरम का विरोध नहीं है, बल्कि हमारे क्रांतिकारियों के खिलाफ भी है। यह मुस्लिम लीग वाली कांग्रेस बन गई है। यह सब मुस्लिम लीग के दबाव में हो रहा है। पिछले 12 सालों में राहुल गांधी के बयानों पर नजर डालें। उनमें से कोई भी भारत के पक्ष में नहीं है।”
उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी ने शादी के 15 साल तक भारतीय नागरिकता नहीं ले सकी, तो उनको भारत से प्यार कैसे हो सकता है? राहुल गांधी अभी भी दोहरी नागरिकता के मामले में कोर्ट में फंसे हुए हैं।”
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान कि सरकार ने मुसलमानों के प्रति नफरत की वजह से ‘वंदे मातरम’ का पूरा पाठ अनिवार्य किया, पर गिरिराज सिंह ने करारा जवाब दिया और कहा, “वह एक कठपुतली हैं। वह राहुल के बड़े तोते हैं। राहुल गांधी उन्हें जो सिखाते हैं, वह वही कहते हैं।”
–आईएएनएस
पीआईएम/पीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



