उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देश की जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई की वर्ष 2020 में सभी की आकांक्षाएं पूरी हों।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि नया वर्ष नयी शुरुआत करने का समय है। उन्होंने अपने संदेश में कहा,‘‘नव वर्ष 2020 के आगमन पर मैं अपने सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनांए देता हूं।’’
मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, ‘‘सभी के स्वस्थ्य रहने और सभी की आकांक्षाएं पूरी होने की कामना करता हूं।’’


Download Android App
Download iOS App



