Vice President Nomination: 20 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे CP Radhakrishnan, PM मोदी होंगे शामिल

Summary :

Vice President Nomination: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर आज उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया। बैठक में तय किया गया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन 20 अगस्त को होगा। संसदीय दल के नेताओं की बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव की नामांकन की तारीख और रणनीति पर चर्चा की गई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि 20 अगस्त सुबह 11 बजे उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन किया जाएगा। Vice President Nomination केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा…

Vice President Nomination: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर आज उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया। बैठक में तय किया गया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन 20 अगस्त को होगा। संसदीय दल के नेताओं की बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव की नामांकन की तारीख और रणनीति पर चर्चा की गई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि 20 अगस्त सुबह 11 बजे उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन किया जाएगा।

Vice President Nomination

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन आज दिल्ली पहुंचे और हमने NDA के नेताओं के साथ एक बैठक की। हमें बहुत गर्व है कि सीपी राधाकृष्णन जैसे व्यक्ति को एनडीए का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। सीपी राधाकृष्णन का नामांकन 20 अगस्त को सुबह 11 बजे दाखिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए के सभी नेता नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।

CP Radhakrishnan
CP Radhakrishnan

चंद्रपुरम पोन्नुस्वामी राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। उन्होंने 31 जुलाई 2024 को इस पद की शपथ ली थी। इससे पहले, वे करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यरत रहे। झारखंड के राज्यपाल रहते हुए, उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया था।

 

समर्थन करने की अपील

किरेन रिजिजू ने विपक्ष से सीपी राधाकृष्णन का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि सभी दलों को उपराष्ट्रपति का समर्थन करना चाहिए। हम एक ऐसा चेहरा लेकर आए हैं कि सभी विपक्ष के नेताओं को भी उनका समर्थन करना चाहिए। एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने समर्थन जताया है।

ALSO READ: कौन हैं CP Radhakrishnan? जिन्हें NDA की तरफ से उपराष्‍ट्रपत‍ि प्रत्याशी बनने का मिला मौका

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।