PM Modi से मिले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, गले लगाकर किया स्वागत, दिया यह खास गिफ्ट

Summary :

अंतरिक्ष में भारत देश का परचम लहराने के बाद धरती पर लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के सफल मिशन के बाद आज PM Modi  से मुलाकात की। बता दें कि शुक्ला आईएसएस के लिए एक्सिओम 4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट थे। नासा मिशन पूरा करने के बाद वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे और रविवार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुँचे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के साथ-साथ भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन सहित कई विषयों पर…

अंतरिक्ष में भारत देश का परचम लहराने के बाद धरती पर लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के सफल मिशन के बाद आज PM Modi  से मुलाकात की। बता दें कि शुक्ला आईएसएस के लिए एक्सिओम 4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट थे। नासा मिशन पूरा करने के बाद वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे और रविवार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुँचे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के साथ-साथ भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन सहित कई विषयों पर चर्चा की।

दिया खास गिफ्ट

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने आज PM Modi से नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान शुक्ला ने प्रधानमंत्री को अपने मिशन के बारे में जानकारी दी, अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरें भी साझा की और PM Modi के साथ अपने अनुभव पर भी चर्चा की जो भारत के भविष्य के अंतरिक्ष प्रयासों, गगनयान मिशन देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए महत्वपूर्ण है।

अंतरिक्ष मिशन की सराहना

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में PM Modi ने शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन की सराहना करते हुए कहा कि शुक्ला ने करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है और भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हम अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम कर रहे हैं और भारत के प्रमुख मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, गगनयान के प्रक्षेपण की तैयारी कर रहे हैं। हम अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाएंगे।

PM Modi और कैप्टन शुभांशु शुक्ला,
PM Modi और कैप्टन शुभांशु शुक्ला,

Axiom 4 Space Mission

शुक्ला नासा के Axiom 4 अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे, जो 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुआ था। वह 15 जुलाई को कैलिफ़ोर्निया के तट से उतरकर पृथ्वी पर वापस लौटे। वह 41 वर्षों में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने।

ALSO READ: कौन हैं CP Radhakrishnan? जिन्हें NDA की तरफ से उपराष्‍ट्रपत‍ि प्रत्याशी बनने का मिला मौका

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।