Aaj Sham ke Mukhya Samachar 18 Aug: पढ़ें आज की 5 टॉप खबर, दिनभर में रही खास

Summary :

Aaj Sham ke Mukhya Samachar 18 Aug: आज 18 अगस्त 2025 को सुबह के बाद शाम को कई बड़ी खबरे सामने आई है। देश-विदेश से लेकर तकनीक, खेल और बिजनेस की यह बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरी है। जहां देश भर से कई राज्यों से, गैजेट के क्षेत्र में नए स्मार्टफोन लॉन्च और ऑटो सेक्टर में दमदार सेडान कार लॉन्च हुई है। बता दें कि हरियाणा के भिवानी में मनीषा हत्याकांड के बाद बवाल मचा हुआ है। वहीं अगस्त 2025 का महीना बच्चों के लिए कई कारणों से खास है। इस महीने में सिर्फ छुट्टियां ही छुट्टियां है। आईए विस्तार…

Aaj Sham ke Mukhya Samachar 18 Aug: आज 18 अगस्त 2025 को सुबह के बाद शाम को कई बड़ी खबरे सामने आई है। देश-विदेश से लेकर तकनीक, खेल और बिजनेस की यह बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरी है। जहां देश भर से कई राज्यों से, गैजेट के क्षेत्र में नए स्मार्टफोन लॉन्च और ऑटो सेक्टर में दमदार सेडान कार लॉन्च हुई है। बता दें कि हरियाणा के भिवानी में मनीषा हत्याकांड के बाद बवाल मचा हुआ है। वहीं अगस्त 2025 का महीना बच्चों के लिए कई कारणों से खास है। इस महीने में सिर्फ छुट्टियां ही छुट्टियां है। आईए विस्तार से जानते है आज शाम की ये बड़ी खबरें हैं।

Aaj Sham ke Mukhya Samachar 18 Aug

Manisha Murder Case Dream: नर्स ऑफिसर बनने का टूटा सपना, सुसाइड नोट हुआ वायरल

हरियाणा के भिवानी में मनीषा हत्याकांड के बाद बवाल मचा हुआ है। पुलिस ने दावा किया है कि 13 अगस्त को महिला के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। यह सुसाइड नोट तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि मनीषा के शव के पास से जो सुसाइड नोट मिला था, वह हरियाणवी भाषा में लिखा गया था। इस सुसाइड नोट के अनुसार मनीषा का सपना नर्स बनने का था लेकिन यह सपना टूट गया है।

Aaj Sham ke Mukhya Samachar 18 Aug
Aaj Sham ke Mukhya Samachar 18 Aug

अगस्त में इतने दिनों तक सभी स्कूल बंद, अभी ही देख लें लिस्ट

अगस्त 2025 का महीना बच्चों के लिए कई कारणों से खास है। इस महीने में सिर्फ छुट्टियां ही छुट्टियां है। महीने के 30 दिन में महज कुछ ही दिन बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा हैं। इस माह में कई धार्मिक त्योहारों से लेकर राष्ट्रीय पर्व भी रहा है। ऐसे में स्कूली बच्चों की मौज ही मौज हो गई।

Toyota Camry Hybrid: नया स्प्रिंट एडिशन हुआ लॉन्च, मात्र 48.50 लाख में मिलेंगे लग्जरी फीचर

Toyota ने अब सेडान कार Camry का स्प्रिंट एडिशन लॉन्च कर दिया है। बता दें कि स्पोर्टी लुक में यह सेडान कार में कई लग्जरी फीचर, स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन दिया गया है। स्प्रिंट एडिशन में दमदार 2.5 लीटर का इंजन दिया गया है। यह इंजन अधिकतम 230 BHP की पावर और 221 NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। स्प्रिंट एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 48,50,000 लाख रुपये रखी गई है।

Aaj Sham ke Mukhya Samachar 18 Aug
Aaj Sham ke Mukhya Samachar 18 Aug

राजस्थान पटवारी भर्ती एग्जाम एनालिसिस जारी, जल्द आएगा रिजल्ट

राजस्थान पटवारी की सरकारी भर्ती के तहत 3705 पदों के लिए 17 अगस्त 2025 को दो शिफ्टों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में लगभग 89 प्रतिशत उम्मीदवारों ने भाग लिया, यानी करीब 6.76 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। ऐसे में अभ्यार्थियों को सबसे ज्यादा परीक्षा के बाद अंसार की और रिजल्ट का इंतजार रहता है। आप RSSB की ऑफिसियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से अपना पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

Vivo T4 Pro
Vivo T4 Pro

Vivo T4 Pro Launch Date In India: टीजर हुआ जारी, कई नए फीचर के साथ होगा लॉन्च

VIVO T4 सेगमेंट में एक और Vivo T4 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर जारी कर दिया है और माना जा रहा है कि इस हफ्ते तक इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में शानदार लुक, बेहतर कैमरा और कई नए फीचर को शामिल किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन लगभग 30,000 हजार रुपये तक पेश किया जा सकता है।

ALSO READ: Aaj Ke Mukhya Samachar: एक क्लिक में पढ़ें 18 अगस्त सुबह की 5 बड़ी खबरें

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।