Vivo T4 Pro Launch Date In India: टीजर हुआ जारी, कई नए फीचर के साथ होगा लॉन्च

Summary :

Vivo T4 Pro Launch Date In India: VIVO ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन पेश किए है। इस वर्ष में एक के बाद एक कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए है। अब जल्द ही T4 सेगमेंट में कंपनी एक और Vivo T4 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर जारी कर दिया है और माना जा रहा है कि इस हफ्ते तक इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में शानदार लुक, बेहतर कैमरा और कई नए फीचर को शामिल किया जा सकता है। आईए विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में…

Vivo T4 Pro Launch Date In India: VIVO ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन पेश किए है। इस वर्ष में एक के बाद एक कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए है। अब जल्द ही T4 सेगमेंट में कंपनी एक और Vivo T4 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का टीजर जारी कर दिया है और माना जा रहा है कि इस हफ्ते तक इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में शानदार लुक, बेहतर कैमरा और कई नए फीचर को शामिल किया जा सकता है। आईए विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में क्या फीचर और कीमत मिल सकती है।

Vivo T4 Pro Specifications

Vivo T4 Pro में कई फीचर के साथ ही दमदार प्रोसेसर मिलने की संभावना है। आईए जानते है कि इस स्मार्टफोन की डिस्पले, कैमरा और प्रोसेसर के बारे में।

Display: 6.77 इंच का HD+ AMOLED डिस्पले मिलने की उम्मीद है।

Processor: Snapdragon 7 Gen 3 का दमदार प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Camera: Vivo T4 Pro स्मार्टफोन में मेन कैमरा 50 MP का OIS के साथ दिया जा सकता है और फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 MP का कैमरा मिलने की संभावना है।

Battery: शानदार कैमरा के साथ ही 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है और 90W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

Vivo T4 Pro Launch Date In India: Vivo T4 Pro Design

Vivo ने T4 सेगमेंट में कई स्मार्टफोन को पेश किया है। अब T4 सेगमेंट का विस्तार करते हुए इस नए स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा। डिजाइन की बात करें तो इसमें गोल्डन फिनिश, शानदार रियर कैमरा सेटअप और 3X का पेरिस्कोप जूम दिया जाएगा। बता दें कि अभी कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है लेकिन जारी किए गए टीजर से डिजाइन शो हुआ है।

Vivo T4 Pro Launch Date In India
Vivo T4 Pro Launch Date In India

Vivo T4 Pro Price

T4 सेगमेंट में एक और स्मार्टफोन को शामिल करने के लिए भारतीय बाजार में जल्द ही Vivo T4 Pro को लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन इस हफ्ते तक लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन लगभग 30,000 हजार रुपये तक पेश किया जा सकता है क्योंकि कंपनी ने Vivo T3 Pro को लगभग 25 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन भी लगभग 30 हजार रुपये की कीमत तक लॉन्च किया जा सकता है।

ALSO READ: Vivo V60 5G Review in Hindi: 6500mAh की Battery, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, जानें कीमत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।