युवक को झरने में खड़े होकर रील बनाना पड़ा भारी, खौफनाक हादसे का हुआ शिकार

Summary :

Viral Video: आज कल लोगों के बीच रील बनाने की होड़ इस कदर है की उन्हें अपनी जान से खेलने में भी जरा हिचकिचाहट नहीं होती। ना दाएं देखते हैं ना बाएं बस फेमस होना है तो कहीं भी कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, फिर चाहे जान ही क्यों ना चली जाए। सोशल मीडिया पर रील्स एंटरटेनमेंट का स्त्रोत बन चुकी हैं। लोगों को बस फेमस होना है, लाइक्स और व्यूज बटोरने हैं और इसके लिए वो किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार रहते हैं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी इस हरकत…

Viral Video: आज कल लोगों के बीच रील बनाने की होड़ इस कदर है की उन्हें अपनी जान से खेलने में भी जरा हिचकिचाहट नहीं होती। ना दाएं देखते हैं ना बाएं बस फेमस होना है तो कहीं भी कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, फिर चाहे जान ही क्यों ना चली जाए। सोशल मीडिया पर रील्स एंटरटेनमेंट का स्त्रोत बन चुकी हैं। लोगों को बस फेमस होना है, लाइक्स और व्यूज बटोरने हैं और इसके लिए वो किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार रहते हैं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी इस हरकत से उनकी जान तक जा सकती है।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी से बोर होकर लोग पहाड़ों और झरनों के पास एंजॉय करने जाते हैं। वहां जाकर लोग वीडियो बनवाते हैं (Viral Video) और फोटो भी खिचवाते हैं। लेकिन कई बार एक छोटी सी लापरवाही से ऐसा करना काफी खतरनाक हो सकता है। हाल की वायरल हो रही वीडियो को ही देख लीजिए। तेज बहाव वाले पानी के झरने में खड़े होकर रील बनवाना एक शख्स को कितना भारी पड़ गया।

रील का चक्कर, मौत से टक्कर (Viral Video)

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स झरने के नीचे खड़े होकर रील बनवा रहा है। पानी का बहाव इतना तेज है कि वहां पर ठीक से खड़ा हो पाना भी मुश्किल लग रहा है। लेकिन वीडियो बनवाने के चक्कर में शख्स जान हथेली पर रखकर तेज बहाव वाले पानी के झरने में आराम से जाकर बैठा हुआ है।

वीडियो के साथ कैप्शन में बताई गई जानकारी के अनुसार, (Viral Video) वीडियो में दिख रहा शख्स हरिद्वार कांगड़ी का निवासी है। इस रील को बनाते हुए शख्स रवासन नदी के झरने में बह गया। जिसके बाद गांववालों और गोताखोरों की मदद से शख्स की तलाश की गई, लेकिन फिलहाल उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट (Viral Video)

Viral Video
Viral Video Screenshot

वायरल वीडियो को @askbhupi नाम के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में इस पूरी घटना की जानकारी भी दी गई है। खबर लिखे जाने तक (Viral Video) वीडियो को 17 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोग (Viral Reel) अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रील के चक्कर में अपनी जान गंवाना वाकई बहुत दर्दनाक और सोचने पर मजबूर करने वाला है।” दूसरे ने लिखा, “रील बनाने वाले एप भारत में बंद होने चाहिए।” इसी तरह तमाम यूजर्स ने रील बना रहे युवक की आलोचना की।

Disclaimer: यह खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: शख्स ने बल्ब और पाइप से लगाया ऐसा जुगाड़ कि लोग बोले- “अमेरिका क्या कहता था”

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।