Toyota Camry Hybrid: नया स्प्रिंट एडिशन हुआ लॉन्च, मात्र 48.50 लाख में मिलेंगे लग्जरी फीचर

Summary :

Toyota Camry Hybrid: Toyota ने भारतीय बाजार में कई दमदार कार लॉन्च की है। अब Toyota Camry को भारतीय बाजार में लगभग 23 वर्ष पूरे हो गए है और कंपनी ने अब सेडान कार Camry का स्प्रिंट एडिशन लॉन्च कर दिया है। बता दें कि स्पोर्टी लुक में यह सेडान कार में कई लग्जरी फीचर, स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन दिया गया है। आईए विस्तार से जानते है कि इस कार में क्या फीचर शामिल किये गए है और एक्स शोरूम कीमत कितनी रखी गई है। Toyota Camry Hybrid Features Toyota की Camry Hybrid में कई हाईटेक फीचर को शामिल…

Toyota Camry Hybrid: Toyota ने भारतीय बाजार में कई दमदार कार लॉन्च की है। अब Toyota Camry को भारतीय बाजार में लगभग 23 वर्ष पूरे हो गए है और कंपनी ने अब सेडान कार Camry का स्प्रिंट एडिशन लॉन्च कर दिया है। बता दें कि स्पोर्टी लुक में यह सेडान कार में कई लग्जरी फीचर, स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन दिया गया है। आईए विस्तार से जानते है कि इस कार में क्या फीचर शामिल किये गए है और एक्स शोरूम कीमत कितनी रखी गई है।

Toyota Camry Hybrid Features

Toyota की Camry Hybrid में कई हाईटेक फीचर को शामिल किया गया है। बता दें कि इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हिल कंट्रोल, स्टैबिलिटी कंट्रोल, डुअल टोन एक्सटीरियर, एंबिएंट लाइट, 12.3 इंफोटेनमेंट डिस्पले दी गई है साथ ही सेफ्टी में फीचर की भरमार है। बता दें कि 9 एयरबैग, इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक, कैमरा, ADAS दिया गया है।

Toyota Camry Hybrid Engine

Camry Hybrid में शानदार फीचर के साथ ही दमदार इंजन दिया गया है। बता दें कि स्प्रिंट एडिशन में दमदार 2.5 लीटर का इंजन दिया गया है। साथ ही कार की माइलेज और प्रदूषण को रोकने के लिए बैटरी भी दी गई है। बता दें कि यह इंजन अधिकतम 230 BHP की पावर और 221 NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह सेडान कार 25.49 kmpl का माइलेज देती है।

Toyota Camry Hybrid
Toyota Camry Hybrid

Toyota Camry Hybrid Price

Toyota ने Camry Hybrid में कई फीचर के साथ ही स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन दिया गया है। स्प्रिंट एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 48,50,000 लाख रुपये रखी गई है। बता दें कि इस कार में तीन ड्राइव के मोड दिए गए है। ECO, Normal और Sport मोड को शामिल किया गया है। जिससे इस कार को शहर, हाइवे और गलियों में भी चलाने पर आसानी होगी।

Mahindra Vision.T SUV Concept Unveiled: महिंद्रा ने स्वतंत्रता दिवस पर पेश की शानदार कार

Mahindra Vision.T SUV Concept Unveiled: स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर महिंद्रा ने एक नया एसयूवी कॉन्सेप्ट विजन.टी (Vision.T) पेश किया। यह एक एडवांस SUV है, जो दिखने में काफी दमदार है और भविष्य में थार ई (Thar.e) का एक आधुनिक और मजबूत विकल्प हो सकती है। इस कॉन्सेप्ट को महिंद्रा के नए एनयू आईक्यू (Nuy.IQ) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो ICE और EV दोनों पावरट्रेन को सपोर्ट करता है।

Mahindra
Mahindra

Mahindra Vision.T SUV Concept Unveiled: डिजाइन और लुक

आगे पढ़ें….

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।