Raja Garden Fire: इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत

Summary :

Raja Garden Fire: पश्चिमी दिल्ली के राजा गार्डन में आज शाम एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लगने से तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में पांच लोगों के आग में फंसे होने की सूचना मिली थी, जिसे शाम करीब चार बजे पांच दमकल गाड़ियों की मदद से काबू में किया गया। आग लगने के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह दुर्घटना हुई। #WATCH दिल्ली: अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया, “4 लोग फंसे हुए थे, हमने उन्हें…

Raja Garden Fire: पश्चिमी दिल्ली के राजा गार्डन में आज शाम एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लगने से तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में पांच लोगों के आग में फंसे होने की सूचना मिली थी, जिसे शाम करीब चार बजे पांच दमकल गाड़ियों की मदद से काबू में किया गया। आग लगने के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह दुर्घटना हुई।

Raja Garden Fire

अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को करीब 3.08 बजे महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही SHO, फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि घटना में मारे गए लोगों की पहचान अमनदीप कौर (22), आयुषी (22), पायल (20) और रवि (28) के रूप में हुई है और इस घटना में संदीप औप एक दमकलकर्मी लोकेश डागर भी घायल हो गया। बचाव कार्य में अग्निशमन कर्मी चार लोगों को दुकान से बाहर निकालने में सफल रहे, लेकिन अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

Raja Garden Fire
Raja Garden Fire

 

Mahajan Electronics

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि Mahajan Electronics चार मंजिला इमारत की मंजिल पर लगी आग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पांच अग्निशमन वाहनों को रवाना किया गया. दरवाजा और इमारत की दीवार तोड़कर चार लोगों को निकाला गया लेकिन तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और चौथे व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।

ALSO READ: Delhi School Bomb Threat: DPS द्वारका समेत दिल्ली के कई नामी स्कूलों को मिली बम की धमकी, तलाशी अभियान जारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।