लंदन : विवादों में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या कल यहां एक अदालत में पेश होंगे। उन पर भारत में आर्थिक अपराधों में संलिप्त होने के चलते प्रत्यर्पित किए जाने के एक मामले की सुनवाई चल रही है। अप्रैल में भारतीय प्राधिकारियों की तरफ से स्कॉटलैंड यार्ड द्वारा प्रत्यपर्ण वारंट पर माल्या को दी गई जमानत के चलते फिलहाल वह बाहर हैं।
मुख्य मजिस्टेट्र एमा लुईस अर्बथनॉट ने मामले के प्रबंधन के लिए उन्हें वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने से छूट प्रदान की थी। इस मामले में सुनवाई 4 दिसंबर से शुरऊ हुई थी। हालांकि उनकी कानूनी टीम ने संकेत दिए हैं कि वह सुनवाई में मौजूद रहना पसंद करते हैं। उल्लेखनीय है कि माल्या पर भारत में अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन पर विभिन्न बैंकों के बकाया 9,000 करोड़ रुपये के ऋण चूक का मामला चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



