विराट ने पूरा किया राठौर का फिटनेस चैलेंज, पीएम मोदी को किया टैग, स्वीकारा -बोले जल्द जारी करूंगा वीडियो

Summary :

NULL

देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता अभियान के तहत हाल ही में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। राठौड़ ने खेल और सिनेमा जगत की कुछ प्रमुख हस्तियों को टैग करते हुए उनसे भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की थी। उनके इस वीडियाे के बाद जबर्दस्त रिएक्शन देखने को मिला था। राठौड़ ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी ये चैलेंज दिया था। कोहली ने यह चैलेंज स्वीकार किया और इसे पूरा करते हुए तीन अन्य लोगों को इसमें टैग किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल है, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वीकार कर लिया है।

 

उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा- विराट कोहली आपका चैलेंज स्वीकार करता हूं। मैं अपना फिटनेस चैलेंज विडियो जल्द शेयर करूंगा। हालांकि, अनुष्का शर्मा और एमएस धोनी की ओर से इस बारे में जवाब आना बाकी है। बता दें कि राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मंगलवार को पुशअप्स करते हुए अपना एक विडियो ट्वीट किया था। उन्होंने इस विडियो में लोगों ने अपने ‘फिटनेस मंत्र’ का एक विडियो शूटकर उसे शेयर करने का आग्रह किया था। इसमें स्टार भारतीय बल्लेबाज के अलावा, सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने बॉलिवुड ऐक्टर ऋतिक रोशन और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को भी टैग किया था।

 

साइना नेहवाल ने तो मंगलवार को ही ट्वीट कर इस चैलेंज को पूरा कर दिया था।

विराट कोहली, जो इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिट खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, ने विडियो की शुरुआत में कहा कि मिस्टर राठौड़ का चैलेंज स्वीकार करते हैं और अपनी फेवरिट एक्सरसाइज करते हैं। कोहली ने इस दौरान 20 स्पाइडर प्लैंक किए। कोहली ने इसके बाद कहा था, ‘मैं अब अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महेंद्र सिंह धोनी भाई को इसके लिए चैलेंज करता हूं।

 

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने ओरिजनल विडियो की शुरुआत में यह कहा था कि उन्हें इस फिटनेस चैलेंज की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर मिली जो इतने व्यस्त कार्यक्रम से ‘आसानी’ से तालमेल बैठा लेते हैं।

अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team