बगदाद के एक पार्क में आज एक आत्मघाती हमले में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी। इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और आपात कर्मचारियों ने आत्मघाती हमलावर को पार्क में प्रवेश करते समय रोकने का प्रयास किया लेकिन पकड़े जाने से पहले ही उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया।
यह हमला उत्तरी बगदाद के मुख्यरूप से शिया बहुल जिले शोअला में हुआ। इस हमले में कम से कम 16 लोग घायल हो गए हैं। 17 मई से रमजान का पाक महीना शुरू हाने के बाद से बगदाद में यह पहला हमला है। अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। अ भी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



