Visa Free Countries for Indians 2025: Philippines ही नहीं इन देशों में भारतीयों को बिना वीजा मिलेगी एंट्री

Summary :

Visa Free Countries for Indians 2025: फिलीपींस ने इंडियन पासपोर्ट धारकों को वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला लिया है। इस निर्णय एक बड़ा कदम है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देश के बीच संबंध मजबूत होंगे। इस फैसले पर भारत ने भी फिलीपींस के पर्यटकों को फ्री ई-वीजा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, आने वाले महीनों में भारत और फिलीपींस के बीच डायरेक्ट उड़ान सेवा भी शुरू होने की संभावना है। पीएम मोदी ने क्या बताया? मंगलवार, को एक बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “हम भारतीय पर्यटकों को वीजा मुक्त…

Visa Free Countries for Indians 2025: फिलीपींस ने इंडियन पासपोर्ट धारकों को वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला लिया है। इस निर्णय एक बड़ा कदम है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देश के बीच संबंध मजबूत होंगे। इस फैसले पर भारत ने भी फिलीपींस के पर्यटकों को फ्री ई-वीजा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, आने वाले महीनों में भारत और फिलीपींस के बीच डायरेक्ट उड़ान सेवा भी शुरू होने की संभावना है।

पीएम मोदी ने क्या बताया?

पीएम मोदी ने बताया
पीएम मोदी ने बताया

मंगलवार, को एक बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “हम भारतीय पर्यटकों को वीजा मुक्त एंट्री देने के फिलीपींस के अहम फैसले का स्वागत करते हैं। बदले में भारत भी फिलीपींस को फ्री e-वीजा देने का फैसला किया है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने आगे कहा इसी साल 2025 में दिल्ली और मनीला के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने की कोशिश होगी। ”

MEA ने बताया आपसी संपर्क को मिलेगा बढ़ावा

Visa Free Countries for Indians 2025
Visa Free Countries for Indians 2025

इस फैसले पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि फिलीपींस ने भारतीय पर्यटकों के लिए 14 दिनों की अवधि तक वीजा-मुक्त एंट्री को संभव बना दिया है। उन्होंने आगे बताया कि हमें उम्मीद है कि इन उपायों से हमारे पर्यटन आदान-प्रदान, व्यावसायिक संबंधों और लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।

No Visa Countries for India (भारत के लिए वीज़ा रहित देश)

No Visa Countries for India
No Visa Countries for India

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में ऐसे कई देश हैं जहां भारतीय बिना वीज़ा के यात्रा कर सकते हैं? वहीं अगर आप एक भारतीय हैं तो आप बिना वीजा का चिंता किए कुछ शानदार जगह घूम सकते हैं। यहां आप कुछ देशों के नाम देखें जहां आप बीना वीजा के दस्तावेज़ों से बेफिक्र घूम पाएंगे।

Countries to Visit Without Visa From India (वीज़ा-मुक्त वाले देशों की सूची)

1. अंगोला

2. बारबाडोस

3. भूटान

4. ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह

5. कुक आइलैंड्स

6. डोमिनिका

7. फिजी

8. ग्रेनेडा

9. हैती

10. ईरान

11. जमैका

12. कजाकिस्तान

13. केन्या

14. किरिबाती

15. मकाओ

16. मेडागास्कर

17. मलेशिया

18. मॉरीशस

19. माइक्रोनेशिया

20. मोंटसेराट

21. नेपाल

22. नियू

23. फिलीपींस

24. रवांडा

25. सेनेगल

26. सेंट किट्स और नेविस

27. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस

28. थाईलैंड

29. त्रिनिदाद और टोबैगो

30. वानुअतु

31. बोलीविया

32. बुरुंडी

33. कंबोडिया

34. केप वर्डे द्वीप समूह

35. कोमरो द्वीप समूह

36. जिबूती

37. इथियोपिया

38. गिनी-बिसाऊ

39. इंडोनेशिया

40. जॉर्डन

41. लाओस

42. मालदीव

43. मार्शल द्वीप

44. मंगोलिया

45. मोजाम्बिक

46. म्यांमार

47. नामीबिया

48. पलाऊ द्वीप समूह

49. कतर

50. समोआ

51. सिएरा लियोन

52. सोमालिया

53. श्रीलंका

54. सेंट लूसिया

55. तंजानिया

56. तिमोर-लेस्ते

57. तुवालु

58. जिम्बाब्वे

भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीज़ा-मुक्त, वीज़ा ऑन अराइवल, या ई-वीज़ा सुविधा वाले देशों की सूची 

क्रम देश का नाम वीज़ा स्थिति
1 अंगोला ई-वीज़ा
2 बारबाडोस वीज़ा-मुक्त (90 दिन)
3 भूटान वीज़ा-मुक्त
4 ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स वीज़ा ऑन अराइवल
5 कुक आइलैंड्स वीज़ा-मुक्त (31 दिन)
6 डोमिनिका वीज़ा-मुक्त (180 दिन)
7 फिजी वीज़ा-मुक्त (120 दिन)
8 ग्रेनेडा वीज़ा-मुक्त (90 दिन)
9 हैती वीज़ा-मुक्त (90 दिन)
10 ईरान वीज़ा ऑन अराइवल / ई-वीज़ा
11 जमैका वीज़ा-मुक्त
12 कजाकिस्तान वीज़ा-मुक्त (14 दिन)
13 केन्या ई-वीज़ा
14 किरिबाती वीज़ा-मुक्त (30 दिन)
15 मकाओ वीज़ा ऑन अराइवल
16 मेडागास्कर वीज़ा ऑन अराइवल
17 मलेशिया वीज़ा-मुक्त (30 दिन)
18 मॉरीशस वीज़ा-मुक्त (90 दिन)
19 माइक्रोनेशिया वीज़ा-मुक्त (30 दिन)
20 मोंटसेराट वीज़ा-मुक्त
21 नेपाल वीज़ा-मुक्त
22 नियू वीज़ा-मुक्त (30 दिन)
23 फिलीपींस वीज़ा-मुक्त (14 दिन)
24 रवांडा ई-वीज़ा / वीज़ा ऑन अराइवल
25 सेनेगल वीज़ा-मुक्त (90 दिन)
26 सेंट किट्स और नेविस वीज़ा-मुक्त (90 दिन)
27 सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस वीज़ा-मुक्त (30 दिन)
28 थाईलैंड वीज़ा ऑन अराइवल (15 दिन)
29 त्रिनिदाद और टोबैगो वीज़ा-मुक्त (90 दिन)
30 वानुअतु वीज़ा-मुक्त (30 दिन)
31 बोलीविया वीज़ा ऑन अराइवल
32 बुरुंडी वीज़ा ऑन अराइवल
33 कंबोडिया ई-वीज़ा / वीज़ा ऑन अराइवल
34 केप वर्डे वीज़ा ऑन अराइवल
35 कोमरो द्वीप समूह वीज़ा ऑन अराइवल
36 जिबूती ई-वीज़ा
37 इथियोपिया ई-वीज़ा
38 गिनी-बिसाऊ वीज़ा ऑन अराइवल
39 इंडोनेशिया वीज़ा-मुक्त (30 दिन)
40 जॉर्डन वीज़ा ऑन अराइवल
41 लाओस वीज़ा ऑन अराइवल / ई-वीज़ा
42 मालदीव वीज़ा ऑन अराइवल (30 दिन)
43 मार्शल द्वीप वीज़ा ऑन अराइवल
44 मंगोलिया वीज़ा-मुक्त (30 दिन)
45 मोजाम्बिक वीज़ा ऑन अराइवल
46 म्यांमार ई-वीज़ा
47 नामीबिया वीज़ा ऑन अराइवल
48 पलाऊ द्वीप समूह वीज़ा ऑन अराइवल
49 कतर वीज़ा ऑन अराइवल (30 दिन)
50 समोआ वीज़ा ऑन अराइवल (60 दिन)
51 सिएरा लियोन ई-वीज़ा
52 सोमालिया वीज़ा ऑन अराइवल
53 श्रीलंका ई-वीज़ा / ETA
54 सेंट लूसिया वीज़ा ऑन अराइवल (6 हफ्ते)
55 तंजानिया वीज़ा ऑन अराइवल
56 तिमोर-लेस्ते वीज़ा ऑन अराइवल
57 तुवालु वीज़ा ऑन अराइवल
58 जिम्बाब्वे वीज़ा ऑन अराइवल

ये भी पढ़ें :भारत पर टैरिफ बढ़ाकर Trump ने कर दी ये बड़ी गलती! इस अखबार की रिपोर्ट ने बताया सच

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।