दिल्ली में बारिश से जलजमाव पर केजरीवाल सरकार कटघरे में है। अब, दिल्ली के डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को लंबे समय बाद कई घंटों तक निरंतर मूसलाधार बारिश हुई थी। इसकी वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। बावजूद इसके एमसीडी प्रशासन पीडब्ल्यूडी, दिल्ली सरकार के मंत्री और मेयर ग्राउंड जीरो पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि एमसीडी के अंदर दिल्ली के अंदर 12 जोन हैं। हमने सभी अधिकारियों को एक्टिव रहने के निर्देश दिए थे। कंट्रोल रूम पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए थे। उनसे कहा गया था हर एक कॉल पर तुरंत रिस्पांस किया जाए।
- दिल्ली में बारिश से जलजमाव पर केजरीवाल सरकार कटघरे में है
- दिल्ली के डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है
- उन्होंने कहा 31 जुलाई को लंबे समय बाद घंटों तक मूसलाधार बारिश हुई थी
कंट्रोल रूम पर 70% शिकायतों पर रिस्पांस हुआ
मोहम्मद इकबाल ने कहा कि कंट्रोल रूम पर लगभग 70 प्रतिशत शिकायतों पर रिस्पांस किया गया। हमारे सारे पार्षद बारिश के दौरान एक्टिव थे। हमारे सभी विधायक सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली में भारी बारिश का संभावना जताई जा रही है। ऐसे में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान कुछ घंटे के लिए लोगों को समस्या हो सकती है। लेकिन उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम स्थिति को कंट्रोल में कर लेंगे।
मोहम्मद इकबाल ने कोचिंग हादसे पर भी दी प्रतिक्रिया
मोहम्मद इकबाल ने राजेद्र नगर कोचिंग हादसे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बेसमेंट के अंदर कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की गई है। ऐसा कोई भी हादसा आगे ना हो इसके लिए हम सक्रिय हैं। राजेंद्र नगर ही नहीं बल्कि पूरे राजधानी में ऐसी घटना न हो हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं। किसी भी तरह की लापरवाही न हो इसे लेकर हम लोग लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री आतिशी के नेतृत्व में हमने एक बैठक की है। जिसमें सभी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि दिल्ली के अंदर कोई भी ओपन वायर न हो, ताकि करंट लगने से किसी व्यक्ति की मौत न हो।


Download Android App
Download iOS App



