Weather Forecast : Delhi-NCR समेत पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट , IMD ने दी जानकारी

Summary :

Weather Forecast : भारत में मानसून ने कई राज्यों में दी दस्तक। वहीं, अभी भी पूर्वी और उत्‍तरी पूर्वी भारत में भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। दक्षिण भारत को मानसून की बारिश पहले ही लोगों को पस्त कर चुकी है। अब मौसम विभाग की तरफ से उत्‍तर भारत में भारी बारिश की तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 जुलाई के बाद दिल्‍ली-एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में भारी बारिश का कहर हो सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली सहित हिमाचल और उत्‍तराखंड इस वक्‍त लगातार बारिश…

Weather Forecast : भारत में मानसून ने कई राज्यों में दी दस्तक। वहीं, अभी भी पूर्वी और उत्‍तरी पूर्वी भारत में भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। दक्षिण भारत को मानसून की बारिश पहले ही लोगों को पस्त कर चुकी है। अब मौसम विभाग की तरफ से उत्‍तर भारत में भारी बारिश की तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 जुलाई के बाद दिल्‍ली-एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में भारी बारिश का कहर हो सकता है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली सहित हिमाचल और उत्‍तराखंड इस वक्‍त लगातार बारिश से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह लैंडस्‍लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यह तो अभी शुरुआत है। आने वाले दिनों में देश के उत्‍तरी रीजन के लोग भारी बारिश के लिए अलर्ट हो जाएं। कई राज्यों में भारी बारिश से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। तो कही सड़कों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई है।

आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, बिहार में अधिक बारिश होने की संभावना है। 12 जुलाई को पूरे उत्तर भारत में बारिश बढ़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमालयी क्षेत्र उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। मध्य भारत में आज गुजरात के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण अरब सागर से भी नमी प्रवेश कर रही है। यह राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat