रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को एक वेब पेज लॉन्च किया जो रक्षा उत्पादन से संबंधित सूचना लोगों को उपलब्ध कराएगा।
अधिकारियों ने बताया कि उत्पादन, निर्यात, ऑफसेट, मेक II परियोजनाएं एवं पेटेंट के लिए दिए गए आवेदन समेत अन्य से संबंधित सूचनाएं रक्षा उत्पादन विभाग के डैशबोर्ड (डीडीपीडैशबोर्ड) पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव अजय कुमार ने बताया कि ये सूचनाएं मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध होंगी। हालांकि कुछ सूचनाएं केवल अधिकारियों के उपयोग तक सीमित होंगी।
डैशबोर्ड के लॉन्च के मौके पर अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि 2018-19 में रक्षा उपकरणों के उत्पादन की कीमत 80,000 करोड़ रुपये रही। विभाग ने 2019-20 में 90,000 करोड़ रुपये की कीमत के रक्षा उपकरणों के उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है।
कुमार ने सिंह को यह भी बताया कि 14 प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के लिए मंत्रालय के साथ 44 स्टार्ट अप काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि विभाग ने 2024 तक 25 नयी कृत्रिम प्रौद्योगिकी विकसित करने का लक्ष्य रखा है।


Download Android App
Download iOS App



