West Bengal के Bardhaman में भीषण रोड एक्सीडेंट, 10 की मौत, 30 के घायल होने की आशंका

Summary :

West Bengal Road Accident: पश्चिम बंगाल के बर्धमान में दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 35 लोग घायल हैं। सभी घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्वी बर्धमान के पुलिस अधीक्षक संयुक्त दास ने इसकी पुष्टि की है। बस-ट्रक में टक्कर शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी हुई एक बस रास्ते में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। गंगा सागर में स्नान करके यात्री लौट रहे थे। बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी। यह दुर्घटना पूर्वी बर्धमान में…

West Bengal Road Accident: पश्चिम बंगाल के बर्धमान में दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 35 लोग घायल हैं। सभी घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्वी बर्धमान के पुलिस अधीक्षक संयुक्त दास ने इसकी पुष्टि की है।

बस-ट्रक में टक्कर

West Bengal Road Accident
West Bengal Road Accident

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी हुई एक बस रास्ते में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। गंगा सागर में स्नान करके यात्री लौट रहे थे। बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी। यह दुर्घटना पूर्वी बर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर नाला फेरी घाट पर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बचाव कार्य शुरू

स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को भी सूचना दी गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना की खबर मिलने पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्क बनर्जी और जिलाधिकारी आयशा रानी अस्पताल पहुंचे।

पुलिस का बयान

West Bengal Road Accident
West Bengal Road Accident

इस बीच, पूर्वी बर्धमान के पुलिस अधीक्षक सायक दास ने बताया कि यह बस किसी तीर्थ यात्रा पर जा रही थी। इसी दौरान, रास्ते में बस का ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ। पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि भीषण बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हुई है। 35 लोग घायल हुए। कुछ लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सायक दास के मुताबिक, सभी यात्री बिहार के निवासी हैं। बस में 5 बच्चों सहित 45 यात्री सवार थे।

ये भी पढ़ें :लाल किले पर PM Modi का ये लुक देखकर दंग रह गए लोग, देखें 2014 से 2025 तक के खास तस्वीरें

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।