West Bengal Violence: सातवें चरण के मतदान के दौरान संदेशखालि में व्यापक हिंसा

Summary :

West Bengal Violence: लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में शनिवार को पश्चिम बंगाल में नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दौरान बशीरहाट निर्वाचन क्षेत्र के संदेशखालि में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच व्यापक हिंसा हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। Highlights . पश्चिम बंगाल में एक हिंसा का मामला सामने आया . 1 जून को मतदान के दौरान संदेशखालि में हुई व्यापक हिंसा . जिसमें कई लोग घायल हो गए West Bengal Violence सातवें चरण में पश्चिम बंगाल(West Bengal Violence) के शेष आठ संसदीय क्षेत्रों में भी हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं। वैसे निर्वाचन…

West Bengal Violence

West Bengal Violence: लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में शनिवार को पश्चिम बंगाल में नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दौरान बशीरहाट निर्वाचन क्षेत्र के संदेशखालि में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच व्यापक हिंसा हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

Highlights
. पश्चिम बंगाल में एक हिंसा का मामला सामने आया
. 1 जून को मतदान के दौरान संदेशखालि में हुई व्यापक हिंसा
. जिसमें कई लोग घायल हो गए

West Bengal Violence

सातवें चरण में पश्चिम बंगाल(West Bengal Violence) के शेष आठ संसदीय क्षेत्रों में भी हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं। वैसे निर्वाचन आयोग ने दावा किया है कि अबतक मतदान शांतिपूर्ण रहा है तथा उसे ईवीएम के काम नहीं करने एवं एजेंट को मतदान स्थल पर जाने से रोकने जैसी 1,899 शिकायतें मिली हैं। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि नौ लोकसभा सीटों के लिए दोपहर तीन बजे तक 1.63 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से लगभग 58.46 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों में इतनी हिंसा क्यों देखी जाती है -  फ़र्स्टपोस्ट

West Bengal Violence

संदेशखालि(West Bengal Violence) में चुनावी गड़बड़ी के आरोपों को लेकर तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई। भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा ने आरोप लगाया कि तृणमूल के ‘‘गुंडों’’ ने मतदाताओं को वोट डालने से रोका।वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने पात्रा और भाजपा के ‘‘गुंडों’’ पर चुनावी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव की मुख्य विशेषताएं: पूरे बंगाल में चुनावी हिंसा  में कम से कम नौ लोग मारे गए

दोनों दलों के समर्थकों के बीच जब बसंती एक्सप्रेस राजमार्ग पर मारपीट हुई, तो पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar