राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में शर्मा ने कहा कि राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा,‘‘मैं इतना विश्वास दिलाना चाहता हूं कि राजस्थान की यह जो टीम है… राजस्थान के जो हमारे सभी विधायक हैं… निश्चित रूप हमसे, भारतीय जनता पार्टी से जो राजस्थान की अपेक्षा है, हम यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम राजस्थान का पूरी तरह से सर्वांगीण विकास निश्चित रूप से पूरा करेंगे। यह मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं।’’
दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा होंगे उपमुख्यमंत्री
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े शर्मा जयपुर की सांगानेर सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं। शर्मा ने जयपुर की सांगानेर सीट 48,081 वोटों के अंतर से जीती है। वह भरतपुर जिले का रहने वाले हैं। विधायक दल की बैठक से पहले एक ग्रुप फोटो खींची गई जिसमें वह आखिरी पंक्ति में खड़े थे। बैठक में शामिल होने आए केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने मीडिया को बताया कि विधायक दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा उपमुख्यमंत्री होंगे। वहीं वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। भाजपा ने 199 सीटों पर हुए चुनाव में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



