WhatsApp Web Down : क्या आपने भी आज सुबह औफिस पहुंचते ही अपने व्हाट्सएप वेब लोड करने में मुश्किलों का सामना किया है? क्या आपका व्हाट्सऐप सिस्टम पर ओपन नहीं हो रहा? यदि हां तो आप अकेले नहीं है, बल्कि यह समस्या मेजर मेट्रोपॉलिटन सिटी में बहुतों के साथ देखी गई है।
WhatsApp Server Problem : Office Hour में बढ़ी समस्या
आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, शुक्रवार (27 फरवरी) की सुबह कई यूजर्स ने व्हाट्सएप वेब लोड करने में कठिनाई की शिकायत की है। यह समस्या सुबह लगभग 10:28 बजे अपने पीक पर थी, जब कुछ यूजर्स ने ट्रैकिंग साइट पर अपनी कम्प्लैन्ट दर्ज कीं।
WhatsApp Desktop Issue : भारत समेत दुनिया भर में दिक्कत
ज्यादातर कम्प्लैन्ट दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद के यूजर्स से आई हैं। डाउनडिटेक्टर यूजर्स द्वारा सबमिट की गई रिपोर्टों के आधार पर आउटेज को ट्रैक करता है और जब कम्प्लैन्ट की संख्या दिन के उस समय के सामान्य स्तर से काफी अधिक हो जाती है, तो समस्या को एड्रैस किया जाता है। बता दें यह समस्या अकेले भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेस हो रही है।
WhatsApp Web Down : यूजर्स के किया कंम्प्लैन
उपयोगकर्ताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस मुद्दे को उठाया, कई लोगों ने स्क्रीनशॉट पोस्ट किए और पूछा कि क्या अन्य लोग भी इसी तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
आंकड़ों के अनुसार, लगभग 56 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं ने WhatsApp वेब में समस्या की शिकायत की है, 39 प्रतिशत ने ऐप में समस्याओं की जानकारी दी है, जबकि 6 प्रतिशत को संदेश भेजने और प्राप्त करने में समस्या आ रही है।
WhatsApp Technical Issue : मेटा के रिस्पान्स
ता दें यूजर्स से हो रही प्रॉबलम को लेकर मेटा प्लेटफॉर्म्स या व्हाट्सएप की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस लेख को लिखे जाने तक कंपनी ने अपने आधिकारिक चैनलों पर कोई बयान या अपडेट जारी नहीं किया था।
यह भी पढ़ें – बजट के बाद का वेबिनार क्या है, जिसे PM Modi आज करेंगे संबोधित?


Download Android App
Download iOS App




