Odisha Car Accident: ओडिशा के क्योंझर में सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

Summary :

Odisha Car Accident: ओडिशा के क्योंझर में कार और ट्रक के बीच हुआ भीषण सड़क हादसा। बीती शाम क्योंझर जिले के चंपुआ इलाके में दो ट्रकों की कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था की कार में सवार चार महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की मौके पर ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-520 पर रिमुली बाईपास के पास हुई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। और…

Odisha Car Accident: ओडिशा के क्योंझर में कार और ट्रक के बीच हुआ भीषण सड़क हादसा। बीती शाम क्योंझर जिले के चंपुआ इलाके में दो ट्रकों की कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था की कार में सवार चार महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की मौके पर ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-520 पर रिमुली बाईपास के पास हुई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने मृत लोगों की पहचान करते हुए उनके घर वालों को इस घटना की सूचना दी। मृत परिवारों वालों के घर मातम का माहौल

इससे पहले हुए हादसे में 8 लोगों की हुई थी मौत

आपकों बता दे, इससे पहले 1 दिसंबर 2023 को ओडिशा के क्योंझर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए थे। बताया गया कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब यात्रियों से भरी एक वैन ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। और ये सभी लोग जिले के मां तारिणी मंदिर जा रहे थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat