भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के अगुवाई में दो बार केंद्र में सरकार बन चुकी है और तीसरी बार सत्ता मे आने की तैयारी में लगी हुई है। कुछ सर्वे भी इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि मोदी का जादू अब भी कायम है और BJP की अगवाई वाला NDA गठबंधन एक बार फिर दिल्ली में सरकार बनाएगी, लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसी स्थिति राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की नहीं दिख रही है। इस साल विधानसभा चुनाव के जो नतीजे आए वह यही बताते हैं कि इस साल भाजपा के हाथ से कर्नाटक जैसा राज्य निकल गया जबकि दिसंबर 2022 में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में भी हार गई थी इन दोनों राज्यों में अभी तक बीजेपी सत्ता में थी।
बीजेपी के हाथ से निकला कर्नाटक
इस साल हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा यहां कांग्रेस ने 224 में से 136 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा 104 से 65 सीटो पर सिमट गई। इसके अलावा पार्टी को अलग-अलग राज्यों में कई उपचुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा।
इन राज्यों में बीजेपी सरकार बचाने मे रही कामयाब
वही मार्च में हुए पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में भाजपा अपनी सरकार बचाने में कामयाब रहे त्रिपुरा में बीजेपी ने अकेले तो नागालैंड में सहयोगी एनडीपीपी और मेघालय में सत्ताधारी एनपीपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई। अब BJP की केवल देश के 15 राज्यों में सरकार है।


Download Android App
Download iOS App



