‘दुनिया की भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे’, बाइडेन से मुलाकात के बाद PM मोदी का आया बयान

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली के बोर्गो एग्नाज़िया में G7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन की समाप्ति के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट की और कहा, राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलना हमेशा खुशी की बात है। भारत और अमेरिका दुनिया की भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। PM मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन में जो बाइडेन से मुलाकात की PM मोदी ने बाइडेन के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट की दुनिया की भलाई को…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली के बोर्गो एग्नाज़िया में G7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन की समाप्ति के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट की और कहा, राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलना हमेशा खुशी की बात है। भारत और अमेरिका दुनिया की भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

  • PM मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन में जो बाइडेन से मुलाकात की
  • PM मोदी ने बाइडेन के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट की
  • दुनिया की भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे- PM मोदी

G7 शिखर सम्मेलन में PM मोदी लगातार 5वीं बार

लगातार तीसरी बार पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की ये पहली विदेश यात्रा है और G7 शिखर सम्मेलन में उनकी लगातार पांचवीं भागीदारी है। हालांकि दोनों नेताओं के बीच कोई औपचारिक द्विपक्षीय बैठक निर्धारित नहीं थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने संवाददाताओं से कहा था कि बाइडेन और पीएम मोदी को जी7 सत्र के दौरान एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलेगा।

इन नेताओं से की PM ने मुलाक़ात

AI और ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर जी7 आउटरीच सेशन में भाषण के बाद, PM मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी बातचीत की। PM मोदी ने कार्यक्रम के दौरान अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो से भी मुलाकात की। इससे पहले दिन में, पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News