कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि वह तब तक फूलों की माला नहीं पहनेंगे जब तक किसान विरोधी भाजपानीत मध्यप्रदेश सरकार को सथा से उखाड़ नहीं फेंकेंगे। अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के मीरकाबाद पंचायत में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया।
सिंधिया ने कहा, भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार किसान विरोधी है एवं किसानों पर गोलियां चलवाती है। इसलिये मैंने प्रण लिया है कि जब तक भाजपा की सरकार को प्रदेश से उखाड़ नहीं फेंकेंगे, तब तक मैं फूलों की माला नहीं पहनूंगा। मुंगावली सीट वरिष्ठ कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह कालूखेडा के निधन के बाद खाली हुई है और जल्द ही इस पर चुनाव होने की संभावना है।
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चौहान अपने आप को जनता का पुजारी कहते हैं पर पुजारी ही भगवान (जनता) को जेल के अंदर डाल रहा है। इसलिए चौहान को सथा से बेदखल करना चाहिये। सिंधिया ने आरोप लगाया कि चौहान जनता को झूठे आश्वासन दे रहे हैं।
उन्होंने कहा, अब जब आपके गांव में मुख्यमंत्री चौहान आये, तो आप उनसे कह देना कि हमको चंदा मामा चाहिये। वह आपको चंदा मामा लाने की भी हां भर देगें। इसलिये इनकी बातों में न आकर इनको एक पर्यटक की भांति खाली हाथ ही भेजना है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



