DTC, क्लस्टर बसों और दिल्ली मेट्रो में नि:शुल्क यात्रा करेंगी महिलाएं : CM केजरीवाल

Summary :

सीएम केरजीवाल ने कहा, मैंने डीटीसी और मेट्रो दोनों के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव बनाने के लिए अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया है-यह कैसे और कब लागू किया जा सकता है।

दिल्ली में अगले साल की शुरूआत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी की सरकार महिलाओं को मेट्रो, डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त में सफर करने की सुविधा दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इसका ऐलान करते हुए कहा है कि इसका सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। 
उन्होंने कहा की है जो महिलाएं टिकट लेना चाहती हैं वह टिकट लें। उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार की ओर से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से इस योजना को लागू करने के तकनीकी पहलुओं पर कार्य करने को कहा गया है। सीएम केरजीवाल ने कहा, मैंने डीटीसी और मेट्रो दोनों के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव बनाने के लिए अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया है- यह कैसे और कब लागू किया जा सकता है।
उन्होंने कहा, हम 2-3 महीने के भीतर इसे शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। हम लोगों से सुझाव भी मांग रहे हैं, कार्यान्वयन के बारे में शुरू में हमने केंद्र को टिकटों की कीमतों में वृद्धि नहीं करने के लिए कहा था, वे सहमत नहीं थे। हमने उन्हें बताया कि हमारी 50-50 की साझेदारी है, चलिए बढ़ी हुई कीमतों पर 50-50 की सब्सिडी देते हैं, वे सहमत नहीं थे। 
दिल्ली सरकार इस बात का किराया वहन करेगी कि हम क्या करने जा रहे हैं। हमें इसके लिए मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही केजरीवाल ने कहा, हम सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए ढाई साल से कोशिश कर रहे थे। डेढ़ लाख सीसीटीवी लगने का टेंडर दिया था, 70 हजार सीसीटीवी का सर्वे हो चुका है। केजरीवाल ने कहा कि 8 जून से कैमरे लगेंगे और दिसंबर तक लगने की उम्मीद है।

Desk Team