प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी को लेकर निशाना साधते हुए पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि 14वीं सदी के दिल्ली के सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक ने 700 साल पहले नोटबंदी की थी।
नोटबंदी के विवादित फैसले के लिए मोदी की आलोचना करते हुए सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 3.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, बहुत सारे ऐसे शंहशाह (राजा) हुए हैं जिन्होंने अपनी मुद्रा शुरू की।
कुछ ने नई मुद्रा को चलन में लाने के साथ-साथ पहले वाली मुद्रा का भी चलन जारी रखा। लेकिन 700 साल पहले एक शंहशाह मोहम्मद बिन तुगलक था जो नई मुद्रा लेकर आया और पुरानी मुद्रा के चलन को समाप्त कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



