जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर का सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकल शुद्ध घाटा कम होकर 276.41 करोड़ रुपये पर आ गया। निवेश और अग्रिम पर प्रावधान कम होने से कंपनी का घाटा नीचे आया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 700.34 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आमदनी घटकर 206 करोड़ रुपये पर आ गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 331.22 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का निवेश और अग्रिम के लिए प्रावधान घटकर 179.92 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 752.65 करोड़ रुपये था।


Download Android App
Download iOS App



