योग दिवस 2025: 30 हजार संगठनों की भागीदारी

Summary :

21 जून को योग दिवस पर 30,000 संस्थाओं की सहभागिता

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में, देश भर की 30,000 संस्थाओं ने योग संगम में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें स्कूल, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, कॉरपोरेट, एनजीओ और सरकारी संस्थाएं भी शामिल हैं। आयुष मंत्रालय ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया, “इतनी बड़ी संख्या में पंजीकरण दिखाता है कि योग सिर्फ अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सामुदायिक एकता और राष्ट्रीय कल्याण की दिशा में एक आंदोलन है।” आयुष मंत्रालय ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया, “इतनी बड़ी संख्या में पंजीकरण दिखाता है कि योग सिर्फ अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सामुदायिक एकता और राष्ट्रीय कल्याण की दिशा में एक आंदोलन है।”

एक लाख से ज्यादा स्थानों पर योग के कार्यक्रम

21 जून को देश के एक लाख से ज्यादा स्थानों पर योग के कार्यक्रम होंगे, जिसमें लद्दाख की बर्फीली चोटियों से लेकर केरल के समुद्र तटों, स्कूलों, ऑफिसों, रेलवे स्टेशनों और मंदिरों के प्रांगण भी शामिल हैं।

कार्यक्रमों को योग पोर्टल पर ऑनलाइन ट्रैक किया जाएगा

मंत्रालय ने बताया कि इन कार्यक्रमों को योग पोर्टल पर ऑनलाइन ट्रैक किया जाएगा, जहां संस्थाएं अपने आयोजन के लिए पंजीकरण कर सकती हैं। आईआईटी, आईआईएम और सेंट्रल यूनिवर्सिटी जैसी प्रमुख संस्थाएं भी बड़े पैमाने पर योग प्रदर्शन कर रही हैं और इसे मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक मजबूती और नेतृत्व विकास के लिए बढ़ावा दे रही हैं।

Yoga for Insomnia: बेहतर नींद के लिए रोज करें ये 6 योगासन

संस्था के रूप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं

इसमें भाग लेने के लिए लोग आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर समूह या संस्था के रूप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 21 जून को योग संगम आयोजन के बाद, भागीदारी विवरण अपलोड करने पर आधिकारिक प्रशंसा प्रमाण पत्र मिलेगा। बता दें, आयुष मंत्रालय ने एक पोर्टल लॉन्च किया है, जहां संगठन अपने कार्यक्रमों को पंजीकृत कर सकते हैं, 21 जून को योग सत्र आयोजित कर सकते हैं और आधिकारिक प्रशंसा प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए भागीदारी डेटा अपलोड कर सकते हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.