पटना : योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के घर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने तेजप्रताप यादव को आर्शीवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने लालू को योग करने की सलाह भी दी। बाबा रामदेव ने रांची की हाईकोर्ट द्वारा लालू को छह हफ्ते की जमानत देने पर खुशी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि लालू जी की तबीयत ठीक नहीं हैं इसके चलते उन्हें रोजाना योग करना चाहिए। उन्होंने इसके लिए अपने योग सहयोगी भेजने पर भी सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि योग सहयोगी लालू जी को रोजाना योग करवाएंगे जिससे उनकी सेहत में जल्द ही सुधार होगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App




