प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या में चल रहे राम मंदिर के निर्माण कार्य और अयोध्या के विकास कार्यों की प्रगति को लेकर जानकारी देंगे।
योगी अयोध्या के विकास से जुड़ी अहम परियोजनाओं के पूर्ण होने की टाइमलाइन से भी प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराएंगे। जनवरी 2024 में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा होने की संभावना है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



