उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र में हाईवे के ओवर ब्रिज पर मोबाइल से सेल्फी लेने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया
यह मामला गुरुवार को गांव लाखनौर स्थित सहारनपुर बाईपास हाईवे के ओवर ब्रिज का है। बताया जाता है कि औरंगजेबपुर गांव के रहने वाले मुजीब (23) अपने मौसेरे भाई नासिर के साथ सहारनपुर बाइपास हाईवे के ओवर ब्रिज पर सेल्फी लेने पहुंचा था। दोनों भाई मोबाइल से सेल्फी लेने लगे। इसी बीच मुजीब ओवर ब्रिज के ऊपरी हिस्से में चढ़कर सेल्फी लेने की चाहत में ऊपर जाने लगा। मौसेरे भाई का कहना है कि उसने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। सेल्फी लेने के दौरान मुजीब का पैर ओवर ब्रिज की सतह से फिसल गया और वह करीब 70 फीट ऊंचाई से नीचे जा गिरा। अन्य स्थानीय लोग दौड़ कर आए और उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। थाना प्रभारी कुसुम भाटी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।


Download Android App
Download iOS App




