ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने महिला और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की सुविधा के लिए मिसाल पेश की है। जोमैटो ने पीरियड के समय में महिला और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को ‘पीरियड लीव’ देने का ऐलान किया है। इस पेशकश पर कंपनी का कहना है कि उनका उद्देश्य अधिक समावेशी कार्य संस्कृति बनाना है।
जोमैटो के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, “जोमेटो में हम विश्वास, सच्चाई और स्वीकृति की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहते हैं। आज से, जोमैटो में सभी महिलाएं (ट्रांसजेंडर लोगों सहित) एक साल में 10 दिन तक की ‘पीरियड लीव’ ले सकती हैं।”
उन्होंने कहा कि इस अवकाश के लिएआवेदन करने को लेकर कोई शर्म या कलंक वाली बात नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा पुरुष कर्मचारियों को भी हिदायत दी गयी है कि किसी महिला कर्मचारी को ये अवकाश लेने में असहज महसूस नहीं होना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



